• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कन्या सुमंगला सहित महिला कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार संविलियन विद्यालय चकया, नगवां सोनभद्र में सितंबर माह के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेहंदी प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा एवं चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनमानस को विभिन्न योजनाओं एवं महिला-बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में सुन्दरपरी, कक्षा-8 ने प्रथम, अंजना, कक्षा-7 ने द्वितीय तथा खुशी, कक्षा-8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें टीम द्वारा सम्मानित किया गया। उपस्थित छात्राओं एवं जनमानस को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रपत्र एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

साथ ही उपस्थित अध्यापकों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र के पात्र लोगों को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके।

इसके अतिरिक्त बाल विवाह एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में जागरूक किया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं एवं जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चिंतामणि सिंह, सहायक अध्यापक अरुणेश चंद्र पांडेय, प्रभात कुमार एवं संतोष कुमार सहित कुल 158 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post Views: 6
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बचपन से था म्यूजिक का शौक, 3 साल पहले की थी शुरुआत, अब अनुभव सिन्हा ने रिलीज किया नया गाना

Next Post

ट्रैक पर भारतीय बेटियों का जलवा, एशियन गेम्स में बहरीन-चीन को पछाड़कर जीता स्वर्णिम तमगा

Next Post
ट्रैक पर भारतीय बेटियों का जलवा, एशियन गेम्स में बहरीन-चीन को पछाड़कर जीता स्वर्णिम तमगा

ट्रैक पर भारतीय बेटियों का जलवा, एशियन गेम्स में बहरीन-चीन को पछाड़कर जीता स्वर्णिम तमगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.