[ad_1]
Last Updated:
फिल्मकार अनुभव सिन्हा को हमेशा से संगीत से खास लगाव रहा है. बचपन से ही संगीत उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है, लेकिन उन्होंने इसे सीखने की शुरुआत करीब तीन साल पहले की. अब अनुभव सिन्हा अपने म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ के जरिए नए और ओरिजिनल गानों को लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं. हाल ही में इस लेबल के तहत उनका नया गाना ‘बारिश और तुम’ रिलीज हुआ है.
नई दिल्ली. फिल्मकार अनुभव सिन्हा को बचपन से ही संगीत का शौक रहा है, लेकिन उन्होंने इसे सीखना करीब तीन साल पहले शुरू किया. अब वह अपने म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ के जरिए संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उनके लेबल के तहत नया गाना ‘बारिश और तुम’ रिलीज हुआ है, जो प्यार, पुरानी यादों और रोमांस के एहसास को खूबसूरती से बयां करता है.
अनुभव सिन्हा ने बताया कि संगीत के प्रति उनका प्यार बचपन से ही रहा है. उन्होंने कहा कि उनके कमरे में हमेशा संगीत बजता रहता था. म्यूजिक से इस जुड़ाव के बावजूद उन्होंने इसे सीखना करीब तीन साल पहले शुरू किया. अनुभव का मानना है कि किसी चीज को पसंद करना और उसे पाने के लिए मेहनत करना, दोनों अलग-अलग बातें हैं.
8 साल पहले मिला था गाने का आइडिया
अपने म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने बताया कि इसका विचार करीब सात से आठ साल पहले उनके दिमाग में आया था. धीरे-धीरे उन्होंने इस दिशा में काम शुरू किया और संगीतकारों व क्रिएटर्स की एक टीम तैयार की. इसके बाद इस विचार को एक म्यूजिक लेबल का रूप दिया गया. ‘बनारस बीट’ का मकसद फिल्मों के गानों से अलग स्वतंत्र और ओरिजिनल म्यूजिक को भी लोगों तक पहुंचाना है. अनुभव सिन्हा ने इस सिलसिले में एक दिलचस्प बात भी कही. उनके मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति कुछ करना चाहता है, लेकिन उसके लिए कोई कदम नहीं उठाता, तो वह सिर्फ एक सपना है. वहीं, जब कोई अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करता है, तो वह उसकी महत्वाकांक्षा बन जाता है.
रिलीज हुआ अनुभव सिन्हा का नया गाना
‘बनारस बीट’ के तहत रिलीज हुए नए गाने ‘बारिश और तुम’ को अब्दुल शेख ने अपनी आवाज दी है. यह गाना प्यार, पुरानी यादों और खुद को समझने की कोशिश जैसे एहसासों को सामने लाता है. गाने में बारिश के जरिए उन लम्हों को दिखाया गया है, जब मौसम की एक छोटी-सी फुहार भी किसी खास इंसान की याद दिला देती है.इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी खास अंदाज में तैयार किया गया है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंसानों के बनाए एनीमेशन, दोनों का इस्तेमाल किया गया है. वीडियो में शांत पहाड़ी इलाकों के साथ शहर के नजारे भी देखने को मिलते हैं. इसका मकसद बारिश, प्यार और यादों के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाना है.
बता दें कि गाने के निर्माताओं के मुताबिक, बारिश अक्सर जिंदगी की भागदौड़ को कुछ देर के लिए धीमा कर देती है. इस दौरान पुरानी यादें और अपने करीब रहे लोगों की बातें फिर से मन में आने लगती हैं. ‘बारिश और तुम’ भी इसी एहसास को बयां करता है, जिसमें प्यार और इंतजार की भावनाएं जुड़ी हुई हैं.
फिलहाल, ‘बारिश और तुम’ प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. वहीं, अनुभव सिन्हा का ‘बनारस बीट’ फिल्मों से इतर नए संगीत और नई प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में काम कर रहा है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
[ad_2]
Source link
