• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. संगीता श्रीवास्तव बनीं प्रदेश कोआर्डिनेटर, संगठन और जनसमस्याओं को लेकर जताई सक्रियता

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि सोनभद्र की वरिष्ठ नेत्री संगीता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कोआर्डिनेटर (पब्लिक सिटी) मनोनीत किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश कोआर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर उनकी आवाज प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन विधानसभा, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर काम कर रहा है तथा इसे और मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि संगीता श्रीवास्तव का मनोनयन जिले के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने इसे महिला सशक्तीकरण का सम्मान बताते हुए कहा कि उनके मनोनयन से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव सुनीता तिवारी, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीकांत सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर किया जागरूक, योजनाओं की दी गई जानकारी

Next Post

नोएडा ग्राउंड रिपोर्ट: डूब क्षेत्र में 22वें दिन भी बिजली-पानी के लिए अनशन जारी, महिलाओं ने कहा- FIR से नहीं डरेंगे, जारी रहेगा धरना

Next Post
नोएडा ग्राउंड रिपोर्ट: डूब क्षेत्र में 22वें दिन भी बिजली-पानी के लिए अनशन जारी, महिलाओं ने कहा- FIR से नहीं डरेंगे, जारी रहेगा धरना

नोएडा ग्राउंड रिपोर्ट: डूब क्षेत्र में 22वें दिन भी बिजली-पानी के लिए अनशन जारी, महिलाओं ने कहा- FIR से नहीं डरेंगे, जारी रहेगा धरना

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement