मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर सितंबर माह के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संविलियन विद्यालय चकया, नगवां में मेहंदी प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और चाइल्ड हेल्पलाइन की सीमा शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को महिला-बालिका सुरक्षा और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की सुन्दरपरी ने प्रथम, कक्षा सात की अंजना ने द्वितीय और कक्षा आठ की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को टीम की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताते हुए पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई। अध्यापकों से पात्र लोगों को योजनाओं के लिए आवेदन करने को प्रेरित करने की अपील की गई।

बाल विवाह और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के साथ महिलाओं व बालिकाओं की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पंपलेट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य चिंतामणि सिंह, सहायक अध्यापक अरुणेश चंद्र पांडेय, प्रभात कुमार और संतोष कुमार समेत 158 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।