• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

छठ के बाद अब गरबा में झूमे आयुष्मान-शरवरी, नवरात्रि से पहले हिमेश रेशमिया-श्रेया का म्यूजिकल धमाका, डांडिया का जमेगा रंग

Admin by Admin
September 29, 2026
in मनोरंजन
0
छठ के बाद अब गरबा में झूमे आयुष्मान-शरवरी, नवरात्रि से पहले हिमेश रेशमिया-श्रेया का म्यूजिकल धमाका, डांडिया का जमेगा रंग

[ad_1]

Last Updated:September 29, 2026, 12:43 IST

Jai Ambe Bol : सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ इन दिनों अपने म्यूजिक को लेकर चर्चा में है. टाइटल ट्रैक के बाद अब फिल्म का नया गाना ‘जय अंबे बोल’ सामने आ गया है. हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल की आवाज में सजे इस गाने में भक्ति के साथ गरबा और नवरात्रि का जोश देखने को मिलता है. पहले गाने में छठ की झलक देखने के बाद फैंसे फिल्म के इस म्यूजिकल अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

छठ के बाद गरबा में झूमे आयुष्मान-शरवरी, नवरात्रि से पहले हिमेश-श्रेया का धमाकाZoom

फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. बॉलीवुड की म्यूजिकल फिल्मों का जिक्र हो और राजश्री प्रोडक्शंस का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. अब राजश्री एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए दर्शकों के बीच संगीत और प्रेम की कहानी लेकर आने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई है. टाइटल ट्रैकमें छठा की छटा दिखाने के बाद अब मेकर्स ने इसका एक और गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने का नाम ‘जय अंबे बोल’ है, जो खास तौर पर नवरात्रि और गरबा के रंग में रंगा हुआ है.

‘जय अंबे बोल’ को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. गाने को हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक दिया है. गाने की घोषणा करते हुए मेकर्स ने इसे ‘गरबा एंथम’ बताया है. गाने में भक्ति, उत्सव और नवरात्रि की उमंग का मेल देखने को मिल रहा है. दोनों की जुगलबंदी ने इस गाने में भक्ति और उत्साह का ऐसा मेल बिठाया है कि सुनते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो रहे हैं.

‘जय अंबे बोल’ से पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. अब मेकर्स ने दूसरे गाने के तौर पर ‘जय अंबे बोल’ पेश किया है. फिल्म की म्यूजिकल पहचान को देखते हुए हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल की जोड़ी इस गाने को और खास बनाती है. दोनों ही सिंगर्स अपने अलग अंदाज और आवाज के लिए जाने जाते हैं.

‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है. सूरज बड़जात्या की फिल्मों में प्रेम, परिवार, रिश्तों और संगीत का खास महत्व रहा है. ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को एक म्यूजिकल और इमोशनल कहानी की उम्मीद .

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है. ‘ये प्रेम मोल लिया’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले इसके गानों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. फिलहाल ‘जय अंबे बोल’ ने नवरात्रि के मौके पर फिल्म के म्यूजिकल सफर को एक नया रंग दे दिया है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 29, 2026, 12:43 IST



[ad_2]

Source link

Views: 53
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मुझे नहीं मालूम, उसने मेरे साथ… पति की ऐसी बेवफाई से शालू का टूटा दिल, ससुर की हत्याकांड में हुई रिहा

Next Post

Neeru Dhanda Trap shooting Asian Games: किसान पिता की बेटी, खुद भारतीय सेना में सूबेदार… नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीत रचा इतिहास

Next Post
Neeru Dhanda Trap shooting Asian Games: किसान पिता की बेटी, खुद भारतीय सेना में सूबेदार… नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीत रचा इतिहास

Neeru Dhanda Trap shooting Asian Games: किसान पिता की बेटी, खुद भारतीय सेना में सूबेदार... नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीत रचा इतिहास

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement