• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश हेतु मूल अभिलेखों का मिलान एवं साक्षात्कार 01 एवं 03 अक्टूबर को

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से हों उपस्थित


Sonbhadra। ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शासनादेशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए गए हैं।

जनपद में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रों हेतु राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास, विचपई, रावर्ट्सगंज तथा छात्राओं हेतु राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका), उरमौरा, रावर्ट्सगंज में आवासीय सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि उक्त छात्रावासों में रहने के इच्छुक जिन छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा किया गया है तथा संस्था स्तर से सत्यापन के उपरांत जिनके आवेदन पात्र पाए गए हैं, उनके मूल अभिलेखों का मिलान एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका), उरमौरा, रावर्ट्सगंज के लिए दिनांक 01 अक्टूबर, 2026 तथा राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास, विचपई, रावर्ट्सगंज के लिए दिनांक 03 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:00 बजे मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेन्टर, पंचायत रिसोर्स सेन्टर, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र में मूल अभिलेखों का मिलान एवं साक्षात्कार आयोजित किया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र एवं प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने मूल अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने की दशा में छात्रावास में प्रवेश हेतु उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Views: 44
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

संभल हिंसा में ऐसी क्या गलती हो गई, जो UP सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने ठोक दिया 10 लाख का जुर्माना

Next Post

डबल होगा ‘दृश्यम 3’ देखने का मजा, थिएटर में मिलेगी बिलकुल फ्री पाव भाजी, टिकट बुक करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

Next Post
डबल होगा ‘दृश्यम 3’ देखने का मजा, थिएटर में मिलेगी बिलकुल फ्री पाव भाजी, टिकट बुक करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

डबल होगा 'दृश्यम 3' देखने का मजा, थिएटर में मिलेगी बिलकुल फ्री पाव भाजी, टिकट बुक करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

Related Posts

  • म्योरपुर. भाजपा का महामंथन, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी म्योरपुर. भाजपा का महामंथन, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement