संवाददाता@कामेश्वर विश्वकर्मा……

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित, वारंटी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगैल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार, 28 सितंबर 2026 को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पहला वारंटी अभियुक्त संत कुमार गोंड पुत्र राम प्यारे गोंड, निवासी ग्राम बड़गांव, थाना जुगैल को उसके घर से सुबह करीब 7:30 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 988/2009, धारा 60(2), 63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
वहीं दूसरे वारंटी अभियुक्त राजकुमार उर्फ राम कुँवर उर्फ रामकुमार पुत्र सुखराज, निवासी टोला झरील पिपरा, ग्राम जुगैल को सुबह करीब 7:45 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 591/2013, धारा 147, 148, 323, 352 एवं 379 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. मेराज खान, उपनिरीक्षक राम नयन यादव, कांस्टेबल सत्यम सिंह एवं कांस्टेबल मोहित राज शामिल रहे।
