Last Updated:
सितंबर के इस आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का महाकुंभ सजने वाला है. 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, सस्पेंस और इमोशन का जबरदस्त तड़का लगेगा. जहां ‘दुपहिया सीजन 2’ सीरीज हंसाने आ रही है, वहीं मृणाल ठाकुर की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘पूजा मेरी जान’ और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं.
नई दिल्ली. ओटीटी पर एक बार फिर दर्शकों के लिए मनोरंजन का मेला लगने जा रहा है. इस हफ्ते स्ट्रीमिंग कैलेंडर पूरी तरह पैक रहने वाला है. एक तरफ जहां ‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन धड़कपुर गांव में मोबाइल टावर से नया हंगामा खड़ा करने लौट रहा है, वहीं ‘पूजा मेरी जान’ की कहानी एक जुनूनी प्यार के चलते उलझी गुत्थी सुलझाती दिखेंगी. यहां पर देखिए सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक रिलीज होने वाली दो सीरीज और 6 फिल्मों की पूरी लिस्ट.
दुपहिया सीजन 2: पॉपुलर वेब सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार है. पहले सीजन के हंगामे के बाद लगा था कि धड़कपुर गांव में शांति लौट आएगी, लेकिन ऐसा होना मुमकिन नहीं था. इस बार गांव में मोबाइल टावर लगते ही पूरे धड़कपुर में हड़कंप मच जाता है. गजराज राव, रेणुका शहाणे और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर इस कॉमेडी सीरीज में एक अफवाह कैसे पूरे गांव को अजीबोगरीब डर और भ्रम के जाल में धकेल देती है, यही इसकी असली कहानी है. प्राइम वीडियो पर यह सीरीज 1 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी. (फोटो साभार: IMDb)
पूजा मेरी जान: मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर यह एक सायकॉलॉजिकल कोर्टरूम थ्रिलर है, जो जुनूनी प्यार, रिजेक्सन और उसके बाद पैदा होने वाले कानूनी लड़ाई की दर्दनाक कहानी बयां करती है. फिल्म में मृणाल ठाकुर पूजा के किरदार में हैं, जिनका पीछा अनिकेत नाम का शख्स एकतरफा प्यार में पागलों की तरह करता है. जब अनिकेत खुदकुशी कर लेता है, तो पूजा की मुश्किलें खत्म होने के बजाय और बढ़ जाती हैं. हुमा कुरैशी भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह मूवी 2 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
ओह माय डॉग: पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा स्टारर ‘ओह माय डॉग’ एक दिलचस्प इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी-ड्रामा है, जो दो अलग-अलग दुनिया से जुड़ी गुमशुदगी की घटनाओं को एक साथ पिरोती है. कहानी में एक बच्चा अपने प्यारे पालतू कुत्ते मोमो को पागलों की तरह ढूंढ रहा है, वहीं दूसरी ओर बिहार से एक युवा मजदूर के अचानक गायब होने की संगीन गुत्थी उलझ जाती है. पहली नजर में साधारण दिखने वाली यह फिल्म धीरे-धीरे एक गंभीर मोड़ ले लेती है. यह थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म 1 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. (फोटो साभार: IMDb)
#लव: ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास स्टारर मॉडर्न रोमांटिक ड्रामा ‘#लव’ नेटफ्लिक्स पर 2 अक्टूबर को दस्तक देने के लिए तैयार है. कहानी दो अलग-अलग विचारों वाले डेटिंग ऐप संस्थापकों की है- तारा (ऐश्वर्या), जो मानती है कि प्यार डेटा और एल्गोरिदम से मिलता है जबकि मैथ्यू (अर्जुन दास) का मानना है कि केमिस्ट्री को आंकड़ों में नहीं बांधा जा सकता. दोनों अपनी थ्योरी सही साबित करने के लिए 60 दिनों का चैलेंज लेते हैं, लेकिन प्यार का गणित सुलझाना इतना आसान नहीं होता. यह फिल्म डिजिटल दौर में रिश्तों की उलझनों को खूबसूरती से दर्शाती है. (फोटो साभार: IMDb)
ईस्ट ऑफ ईडन: जॉन स्टेनबेक के मशहूर उपन्यास पर आधारित यह मच अवेटेड सीरीज है. इसमें फ्लोरिंस पुग के साथ माइक फाइस्ट, क्रिस्टोफर एबॉट और सिआरन हिंड्स जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं. कैलिफोर्निया की सलीनास वैली की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज दो परिवारों की पीढ़ियों से चली आ रही रंजिश, धोखे और उलझे रिश्तों के ताने-बाने को दिखाती है. यह सीरीज 1 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. (फोटो साभार: IMDb)
मैं लड़ेगा: आकाश प्रताप सिंह स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 30 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है. यह महज एक बॉक्सर की कहानी नहीं, बल्कि घरेलू हिंसा, खौफ और दबाए गए गुस्से से आजादी पाने की जद्दोजहद है. अपने हिंसक पिता के खौफ से तंग आकर एक युवा आर्मी हॉस्टल में शरण लेता है, जहां बॉक्सिंग उसके लिए अपनी भड़ास निकालने और आत्म-नियंत्रण का माध्यम बनती है. रिंग का यह सफर उसे केवल नेशनल चैंपियन बनाने की ओर नहीं ले जाता, बल्कि पिता के अत्याचारों के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत भी देता है. (फोटो साभार: IMDb)
बेतलेहेम कुटुंब यूनिट: इस मलयालम रोमांटिक-कॉमेडी में निविन पॉली और ममिता लीड किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दो अलग-अलग उम्र के लोगों के बीच प्यार का परवान चढ़ना पूरे समाज में हलचल मचा देता है. जहां प्राइवेसी नाम की कोई चीज नहीं होती, वहां यह अनूठा रिश्ता पड़ोसियों, रिश्तेदारों और गांववालों की दिलचस्पी का केंद्र बन जाता है. यह मूवी 2 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी. (फोटो साभार: IMDb)
इप मैन-कुंग फू लीजेंड: डेनिस टो स्टारर मार्शल आर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 2 अक्टूबर से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. 1950 के दशक के हांगकांग की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म मार्शल आर्ट्स लीजेंड ‘इप मैन’ की जिंदगी के एक नए चैप्टर को बयां करती है. पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद वह अपनी विंग चून एकेडमी शुरू करता है , लेकिन शांति की तलाश में जुटे इप मैन की स्कूल जल्द ही एक विदेशी बॉक्सिंग जिम के साथ हिंसक इलाके की जंग में फंस जाती है. (फोटो साभार: IMDb)
