मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..स्थानांतरित अधिकारियों को विदाई देकर कार्यकाल की सराहना की

सोनभद्र के घोरावल तहसील में नवागत आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह एवं पूर्ति लिपिक संजय शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर सोमवार को कोटेदार संघ एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान नवागत अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

वहीं, घोरावल से स्थानांतरित होकर म्योरपुर ब्लॉक गए आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी एवं आपूर्ति लिपिक पवन कुमार को विदाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कार्यों में दिए गए सहयोग को याद किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल विनोद यादव, संजय मौर्य, पवन मौर्य, सियाराम यादव, पन्नालाल, रामलाल विश्वकर्मा, संदीप कुमार, आनंद कुमार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के अन्नपूर्णा केंद्र संचालक मौजूद रहे। ब्लॉक इंजीनियर अमित कुमार की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।