• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

JRF success story ghazipur student: कामयाबी चाहिए तो अलीशा की तरह करें मेहनत, बिना कोचिंग के क्रैक कर लिया JRF, 5वीं कोशिश लाई रंग

Admin by Admin
September 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
JRF success story ghazipur student: कामयाबी चाहिए तो अलीशा की तरह करें मेहनत, बिना कोचिंग के क्रैक कर लिया JRF, 5वीं कोशिश लाई रंग


गाजीपुर: सफलता मिलने के बाद जिंदगी का हर संघर्ष छोटा और सही लगने लगता है, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने से पहले का रास्ता अक्सर बहुत कठिन और लंबा नजर आता है. गाजीपुर के पीजी कॉलेज से पढ़ाई करने वाली अलीशा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने समाजशास्त्र विषय में JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) की परीक्षा पास कर ली है.

अलीशा बताती हैं कि इस सफलता में उनके कॉलेज के शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान रहा. समाजशास्त्र विभाग के मंजीत सर, उमा मिश्रा सर, पंकज सर और रुचि मैम के अलावा अंग्रेजी विभाग के रविशंकर सर ने भी उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

तीन असफलताओं के बाद आया निराशा का दौर
अलीशा ने बताया कि 2024 तक उन्होंने परीक्षा और प्रवेश के लिए तीन बार कोशिश की थी. बार-बार कोशिश करने के बाद भी मन मुताबिक सफलता न मिलने पर वह निराश होने लगी थीं. उनके मन में यह सवाल उठने लगा था कि आखिर यह परीक्षा कैसे पास होगी. लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने अपनी गलतियों और कमियों पर ध्यान देना शुरू किया.

साल 2024 के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान दिया और अपनी कमजोरियों को दूर किया. इसी दौरान उन्होंने कुछ ऑनलाइन क्लासेज भी शुरू की, जिससे उन्हें अपने विषय को गहराई से समझने और पढ़ाई का सही तरीका बनाने में बहुत मदद मिली.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिना किसी महंगे कोचिंग के की तैयारी
अलीशा की इस सफलता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए उन्होंने किसी भी महंगे या पैसे देकर ली जाने वाली कोचिंग का सहारा नहीं लिया. उन्होंने मुख्य रूप से मुफ्त ऑनलाइन स्रोतों का इस्तेमाल किया. समाजशास्त्र की तैयारी के लिए उन्होंने अंतरा चक्रवर्ती की ‘अंतरास्क्वाड एकेडमी’ और तलवीर सिंह की ‘सीएन अचीवर्स’ की कक्षाओं से मदद ली. इसके अलावा, पेपर-2 की तैयारी के लिए उन्होंने सी.एन. शंकर राव की किताबों का इस्तेमाल किया. साथ ही उन्होंने जॉर्ज रिट्जर की किताबों को ऑनलाइन पढ़ा और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पढ़ाई के नोट्स से भी तैयारी की

सिविल सेवा और अन्य परीक्षाओं की भी की थी तैयारी
अलीशा का सफर सिर्फ JRF तक ही सीमित नहीं रहा है. इससे पहले वह सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस/पीसीएस), एसएससी और बीएड जैसी परीक्षाओं के लिए भी तैयारी करती रही थीं. बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान समाजशास्त्र विषय पर लगाया और 2024 के बाद JRF की तैयारी को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाया. लगातार मेहनत और कभी हार न मानने की जिद के चलते आखिरकार उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में JRF पास कर ही लिया.

शिक्षकों की बातों ने दी हिम्मत
अलीशा याद करती हैं कि अंग्रेजी विभाग के रविशंकर सर ने उनसे एक बहुत अच्छी बात कही थी. जब सफलता मिल जाती है, तो पीछे की सारी मेहनत सही (वर्थ इट) लगने लगती है, लेकिन सफलता मिलने से पहले वही सफर बहुत मुश्किल लगता है. अलीशा की जिंदगी में यह बात एकदम सटीक बैठती है, क्योंकि बार-बार असफलता मिलने पर उन्हें भी निराशा का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी.

केंद्रीय विश्वविद्यालय में करना चाहती हैं शोध
JRF पास करने के बाद अब अलीशा का अगला सपना आगे की पढ़ाई और शोध (रिसर्च) करना है. वह दिल्ली या जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे देश के किसी बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में डेवलपमेंट स्टडीज पे रिसर्च करना चाहती हैं. उनका मानना है कि JRF उनके सफर की आखिरी मंजिल नहीं है, बल्कि शोध की दुनिया में आगे बढ़ने का सिर्फ एक अहम जरिया है.



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 एथलीट, इस ‘स्कैम’ का जिम्मेदार कौन?

Next Post

सोनभद्र. नवागत आपूर्ति निरीक्षक व पूर्ति लिपिक का स्वागत

Next Post

सोनभद्र. नवागत आपूर्ति निरीक्षक व पूर्ति लिपिक का स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.