Last Updated:
टीवी की दुनिया से निकलकर कई कलाकारों ने बड़े पर्दे पर अपना खास मुकाम हासिल किया. क्रिस्टल डिसूजा, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई सितारे हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी जगह हासिल की. इस फेहरिस्त में एक ऐसी अदाकारा का नाम भी शामिल हैं जिनको एकता कपूर के सीरियल से पहचान मिली. उन्हें पहला ब्रेक भी एकता कपूर ने दिया और टीवी क्वीन ने ही उन्हें छोटे पर्दे पर अमर भी कर दिया.
नई दिल्ली. टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. कभी कृष्णा तुलसी बनकर उन्होंने टीवी पर कदम रखा, तो ‘देवों के देव…महादेव’ में सती के रूप में दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. आज 28 सितंबर को मौनी रॉय अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
मौनी रॉय के बर्थडे के खास मौके पर आज उनके दशकों लंबे करियर पर एक नजर डालते हैं. मौनी ने पर्दे पर कई किरदार अदा किए लेकिन जिस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया, वह था ‘नागिन’. इस शो में मौनी ने एक ऐसी इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था, जिससे पर्दे पर दुश्मन खौफ खाते थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
पर्दे पर नागिन बन दुश्मनों को डसने वाली मौनी रॉय असल जिंदगी में खुद सांप से सबसे ज्यादा डरती हैं. नागिन बन टीवी पर फन फैलाने वाली मौनी रॉय के सामने सेट पर अगर कोई सांप का नाम भी लेता तो वो सिहर उठती थीं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद फराह खान के ब्लॉग पर किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फराह खान के यूट्यूब व्लॉग पर शिरकत करने के दौरान मौनी रॉय ने अपने इस डर का खुलासा किया था. फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मौनी के नए घर पहुंची थीं. घर की सैर और बातचीत के दौरान जब मौनी की जिंदगी और करियर से जुड़े किस्से निकले, तो एक्ट्रेस ने अपने सबसे बड़े डर के बारे में भी बताया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
मौनी ने साफ कहा कि ‘नागिन’ में काम करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उन्हें सांप पसंद हैं. बल्कि सच्चाई इसके ठीक उलट है. वह बचपन से ही सांपों से डरती आई हैं. उनके मुताबिक, लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि पर्दे पर नागिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस को सांपों से कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन उनके मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
‘नागिन’ की शूटिंग के दौरान मौनी को भले ही कहानी में सांपों से जुड़े कई सीन्स करने पड़े हों, लेकिन असल सांपों के साथ शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था. ज्यादातर सीन्स में वीएफएक्स या डमी सांपों का इस्तेमाल किया जाता था. इसके बावजूद सेट पर सांप जैसा कुछ भी दिखाई दे जाए तो मौनी सहज नहीं रह पाती थीं. मौनी के करियर की शुरुआत 2007 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से हुई थी. शो में उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया. इसके बाद ‘कस्तूरी’ और ‘देवों के देव…महादेव’ जैसे सीरियल्स में नजर आईं. ‘महादेव’ में सती के किरदार ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
फिर 2015 में आया ‘नागिन’, जिसने मौनी को टीवी की बड़ी स्टार बना दिया. शो में उन्होंने शिवन्या और शिवांगी की भूमिका निभाई और देखते ही देखते वह दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. ‘नागिन’ और ‘नागिन 2’ की सफलता ने मौनी के करियर को पूरी तरह बदल दिया. मौनी रॉय को पहला ब्रेक एकता कपूर ने दिया था. एक्ट्रेस दिल्ली में अपनी पढ़ाई कर रही थीं जिस दौरान एकता कपूर की टीम ने उन्हेंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लिए अप्रोच किया. मौनी को एक्टिंग में पहला मौका मिलते ही उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और वो अपने सपनों को पूरा करने सपनों की नगरी मुंबई जा पहुंची. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के बाद मौनी रॉय ने कई शोज में काम किया लेकिन एक बार फिर पर्दे पर दमदार कमबैक उन्हें एकता कपूर के शो ‘नागिन’ से मिला. ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी की पहली और दूसरी नागिन बन मौनी रॉय छोटे पर्दे पर हमेशा के लिए अमर हो गईं. टेलीविजन पर मजबूत पहचान बनाने के बाद मौनी ने फिल्मों का रुख किया. 2018 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘मेड इन चाइना’ और ‘रॉ’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)
अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में जूनून के किरदार ने उन्हें एक अलग तरह की पहचान दी. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने अच्छी खासी फीस ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी रॉय को ब्रह्मास्त्र के लिए 3 करोड़ रुपये मिले थे. टीवी से फिल्मों का सफर तय करने वाली मौनी रॉय आज करोड़ों की मालकिन हैं. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी आज 41 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imouniroy)

