• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर BJP में महामंथन आज, पूर्वांचल के भूमिहार नेता को भी मिलेगा टिकट?

Admin by Admin
September 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर BJP में महामंथन आज, पूर्वांचल के भूमिहार नेता को भी मिलेगा टिकट?


Last Updated:September 28, 2026, 05:55 IST

UP BJP Meeting: उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो गई है. राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा. इसी कड़ी में यूपी बीजेपी की कोर कमिटी की आज बैठक होने वाली है. बैठक में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो सकती है.

राज्यसभा चुनाव के लिए  BJP में महामंथन आज, भूमिहार नेता को भी मिलेगा टिकट?Zoom

राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा आज.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीट और 11 एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में मंथन का दौर शुरू हो गया है. इन दोनों ही चुनाव को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की अग्नि परीक्षा मानी जा रही है. इसी कड़ी में यूपी बीजेपी कोर टीम की बैठक आज सुबह 9:30 बजे होगी. इस बैठक में राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा शिक्षक स्नातक के नामों पर भी चर्चा हो सकती है. राज्यसभा के लिए 8 प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया गया है. लगभग 15-16 नाम दिल्ली भेजे जाएंगे.

इन नेताओं को मिल सकता है मौका
बताया जा रहा है कि यूपी राज्यसभा चुनाव उम्मीद्वारों के ऐलान के मद्देनजर बीजेपी ने बड़ा प्लान तैयार किया है. उम्मीद्वारों के ऐलान से प्रदेश में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और बीएल वर्मा का प्रमुख नाम हो सकता है. इन नेताओं के नाम भेजने के पीछे पार्टी की रणनीति यह है कि इनके पास संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ सूबे में पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई गई हैं.

सभी जाति और क्षेत्र को साधने की है कोशिश
इसके अलावा पूर्वांचल के वरिष्ठ भूमिहार नेता को राज्यसभा का टिकट दिया जा सकता है. पश्चिमी यूपी से भी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को टिकट दिया जा सकता है. इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र से भी एक उम्मीदावर का ऐलान हो सकता है. साथ ही आरएसएस के कोटे से भी एक उम्मीदवार का नाम हो सकता है. मौजूदा समीकरण के मुताबिक पार्टी राज्यसभा की खाली हो रही दस में से आठ सीट जीतने के परिस्थिति में है और इसी क़वायद में पार्टी सारे क्षेत्र और सारे वर्गों को मिलाकर राज्यसभा उम्मीद्वारों की ये सूची तैयार कर रही है. बता दें कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा.

इन नेताओं का खत्म हो रहा है राज्यसभा का कार्यकाल
निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीट शामिल हैं, जिन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है. चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर और मतगणना 16 अक्टूबर को होगी. उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों में भाजपा के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी.एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी, सपा के रामगोपाल यादव तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रामजी गौतम शामिल हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की सीट 11 सितंबर से रिक्त है. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उनका इस्तीफा प्रभावी हुआ था. निवर्तमान 10 सीटों में से आठ भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास थीं.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 28, 2026, 05:55 IST





Source link

Post Views: 11
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games Live Day-10: क्रिकेट मैच से लेकर शूटिंग और एथलेटिक्स तक, देखें एशियन गेम्स के 10वें दिन का लाइव एक्शन

Next Post

अक्षय कुमार की हीरोइन ने बीच में छोड़ी पढ़ाई, एकता कपूर के शो ने बनाया स्टार, आज करोड़ों की हैं मालिकन

Next Post
अक्षय कुमार की हीरोइन ने बीच में छोड़ी पढ़ाई, एकता कपूर के शो ने बनाया स्टार, आज करोड़ों की हैं मालिकन

अक्षय कुमार की हीरोइन ने बीच में छोड़ी पढ़ाई, एकता कपूर के शो ने बनाया स्टार, आज करोड़ों की हैं मालिकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.