Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. आमिर ने बताया कि जब उन्होंने करीना को पहली बार देखा था, तब वह सिर्फ 12 साल की थीं. उस वक्त उन्हें करीना बेहद क्यूट लगी थीं. आमिर और करीना ने अपने करियर में साथ में कई हिट फिल्मों में भी काम किया है.
नई दिल्ली. आमिर खान और करीना कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया है. कई फिल्मों में तो दोनों ने किसिंग सीन भी दिए हैं. करीना और आमिर की उम्र में काफी अंतर है. आमिर ने बताया कि जब उनकी करीना से पहली मुलाकात हुई तब वह 12 साल की थीं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि जब उन्होंने करीना को पहली बार देखा तो उनका रिएक्शन क्या था.
आमिर का ये किस्सा काफी पुराना है. ‘कॉफी विद करण’ में बातचीत के दौरान करीना कपूर ने आमिर से पूछा कि जब उन्होंने उन्हें पहली बार देखा था, तब उनका पहला इंप्रेशन क्या था.इस पर आमिर ने पुरानी यादों को याद करते हुए बताया कि ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग के दौरान करीना अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ सेट पर आती थीं.
अपनी बातचीत आमिर ने कहा, ‘मुझे याद है कि 12 साल की एक बहुत प्यारी-सी लड़की ‘अंदाज अपना अपना’ के सेट पर बैठी रहती थी. वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ आती थी और हमें बड़े ध्यान से देखती रहती थी. मुझे वह बहुत क्यूट लगी थी.”
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद बातचीत में आमिर ने करीना से उनकी उस आदत के बारे में पूछा, जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है. करीना ने भी बिना किसी झिझक के आमिर की परफेक्शन वाली आदत का जिक्र किया.करीना ने कहा कि आमिर का हर चीज को बिल्कुल सही तरीके से करने पर जोर देना कभी-कभी परेशान करने वाला हो जाता है.
करीना ने ये भी साफ किया है कि उनकी यह आदत गलत नहीं है, लेकिन आमिर तब तक संतुष्ट नहीं होते, जब तक चीजें बिल्कुल वैसी न हों जैसी वह चाहते हैं. आमिर खान और करीना कपूर ने बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया.
दोनों पहली बार 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में साथ नजर आए. फिल्म में आमिर ने रैंचो का किरदार निभाया था, जबकि करीना पिया के रोल में थीं. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद की गई. इसके बाद 2012 में दोनों रीमा कागती की फिल्म ‘तलाश: द आंसर लाइज़ विदिन’ में नजर आए. यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म थी. इसमें आमिर ने इंस्पेक्टर सूरजन शेखावत और करीना ने रहस्यमयी रोजी का किरदार निभाया था. रानी मुखर्जी भी फिल्म में अहम भूमिका में थीं.
आमिर और करीना की आखिरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखने को मिली. यह फिल्म हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रूपांतरण थी. फिल्म में आमिर ने लाल सिंह चड्ढा और करीना ने रूपा डिसूजा का किरदार निभाया था.
आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी ने पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है. दोनों की पहली बड़ी फिल्म ‘3 इडियट्स’ थी, जिसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर ने कॉलेज स्टूडेंट रैंचो का किरदार निभाया था, जबकि करीना पिया के रोल में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की जिंदगी और पढ़ाई के दबाव के इर्द-गिर्द घूमती थी.

