संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग के सेवकामोड़ के समीप बन रही पुलिया का डाय वर्जन मार्ग दलदल व कीचड़ की वजह से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। जिसका संज्ञान युवा समाज सेवा अमरेश तिवारी अपने युवा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच जेसीबी व कई ट्रैक्टर मौके पर मंगवाकर बोल्डर, सोलिंग, मोरम आदि डलवाकर डाय वर्जन मार्ग बहाल कराकर कई दिनो से फसे भारी वाहनो को एक एक कर निकलना शुरु हुआ।

युवा समाज सेवी अमरेश तिवारी ने कई बार इस पुलिया निमार्ण को लेकर सम्बन्धित विभाग और ठिकेदार को तत्परता से कार्य करने को लेकर आग्रह कर चुके लेकिन इस समस्या से इनको कोई फर्क नहीं परता। कुछ माह पूर्व भी एक बार भारी बारिश की वजह से जाम की झाम में लोग फसे थे।

तब भी इनके द्धारा युवाओं के साथ पहल कर यातायत बहाल कराया गया था। सड़क की समस्या से स्कूली बच्चे और भारी वाहन चालक सबसे ज्यादा हल्कान परेशान हो रहें थे। तीन दिनों बाद जाम में फसे चालक भारी वाहनों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। और युवा समाज सेवी और उनके टीम की भूरी भूरी प्रसंशा की।
