मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बूथ संख्या 17 पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और बूथ पर निवास करने वाले लोगों के साथ सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, नशामुक्त युवा, पोषण अभियान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और देश की उपलब्धियों सहित विभिन्न विषयों पर विचार रखे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश समृद्ध होगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त युवा के संकल्प को विकसित भारत से जोड़ने का आह्वान किया। आगामी त्योहारों के दौरान ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील भी की।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पर चर्चा की। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों और उपलब्धियों को सामने लाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मिठाई लाल सोनी, सभासद विनोद सोनी, कृपाशंकर, विकास सिंह चंदेल, अजीत पटेल, संदेश पटेल, अश्वनी, अनूप पांडेय, राहुल, गुनगुन, संतोष, बबलू, श्यामलाल, रिशु, पुरुषोत्तम सेठ, राजन सोनी, सुरेश यादव, संजू पाण्डेय, विष्णु चौबे, छोटू सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
