Last Updated:
Nitesh Tiwari Ramayana New Poster Out: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का नया और मनमोहक पोस्टर सामने आ गया है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में एक साथ नजर आ रहे हैं. दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली इस भव्य फिल्म के नए पोस्टर और पूरी डिटेल्स जानिए इस रिपोर्ट में.
‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज( फोटो साभार- instagram@worldoframayana)
नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच काफी समय से क्रेज बना हुआ है. यह 2026 की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक नया और बेहद खूबसूरत पोस्टर जारी कर दिया है.
इस पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे एक साथ नजर आ रहे हैं. फैंस को तीनों का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.
एक ही फ्रेम में दिखे राम सीता और लक्ष्मण
‘रामायण’ के इस नए पोस्टर में तीनों स्टार्स अपने-अपने किरदार में काफी शानदार लग रहे हैं. भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर बेहद शांत, गंभीर और साहसी दिखाई दे रहे हैं. वहीं माता सीता के रोल में साई पल्लवी अपनी मासूमियत, सादगी और निडरता से लोगों का दिल जीत रही हैं. दूसरी ओर लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे अपने बड़े भाई के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव के साथ काफी जंच रहे हैं. पोस्टर में तीनों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए काफी भावुक और खास पल है.
दमदार कास्टिंग ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
इस बड़ी फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट ही रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. इस नए पोस्टर ने लोगों के बीच फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. मेकर्स का कहना है कि वे इस पौराणिक कथा को पूरे भव्य पैमाने पर दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं.
View this post on Instagram

