• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

LPG Subsidy | UP LPG Gas News

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
LPG Subsidy | UP LPG Gas News


Agency:एजेंसियां

Last Updated:September 26, 2026, 23:43 IST

LPG News: उत्तर प्रदेश में एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. यदि आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, तो जल्द करा लें, वरना आपकी गैस सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो सकती है. यूपी में 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है. तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने ई-केवाईसी की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर 2026 निर्धारित की है. 1 अक्टूबर 2026 से बिना केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.

जल्दी कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगी LGP की सब्सिडी, 50 लाख फैमिली पर खतराZoom

एलपीजी गैस से जुड़ी बड़ी खबर. (एआई इमेज)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल करने वाले और सरकार से सब्सिडी का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर है. तेल कंपनियों और सरकार ने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया है. यदि किसी उपभोक्ता ने 30 सितंबर 2026 तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो 1 अक्टूबर 2026 से उनके खाते में आने वाली गैस सब्सिडी को रोक दिया जाएगा. वर्तमान स्थिति के अनुसार, पूरे प्रदेश में करीब 50 लाख (49.89 लाख) उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर सब्सिडी छिनने का खतरा मंडरा रहा है.

इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) की ओर से लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद लोग केवाईसी को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक यूपी में कुल 1 करोड़ 20 लाख 35 हजार उपभोक्ताओं ने ही अपनी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी की है. कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 सितंबर के बाद किसी भी पात्र उपभोक्ता को बिना केवाईसी के सब्सिडी का पैसा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा.

किस कंपनी के कितने उपभोक्ता हैं डिफाल्टर?
आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा पेंडिंग केवाईसी इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों की है.

  • इंडियन ऑयल (IOCL): 27.57 लाख
  • बीपीसीएल (BPCL): 15.92 लाख
  • एचपीसीएल (HPCL): 6.40 लाख
    कुल (Total): 49.89 लाख उपभोक्ता.

घर बैठे मोबाइल ऐप से करें ई-केवाईसी
गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. आपको अपनी गैस एजेंसी जाने की भी जरूरत नहीं है. आप अपनी संबंधित गैस कंपनी (इंडियन ऑयल, एचपी या भारत गैस) के आधिकारिक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी से अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा, यदि किसी को तकनीकी समस्या आती है, तो वह अपनी अधिकृत गैस एजेंसी पर जाकर भी यह प्रक्रिया मुफ्त में करवा सकता है.

अधिकारियों ने की अपील
इंडियन ऑयल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं स्टेट हेड संजय भंडारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए तुरंत केवाईसी पूरी कर लें. वहीं, एचपीसीएल के स्टेट हेड राकेश माहेश्वरी और बीपीसीएल के स्टेट हेड राकेश कुमार ने भी स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर के बाद सब्सिडी का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह से सत्यापित होगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 23:39 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज

Next Post

‘आपकी पत्नी को काम की क्या जरूरत’, महेश भट्ट से शादी करते ही ठप हुआ था सोनी राजदान का करियर, लोग करते थे ये सवाल

Next Post
‘आपकी पत्नी को काम की क्या जरूरत’, महेश भट्ट से शादी करते ही ठप हुआ था सोनी राजदान का करियर, लोग करते थे ये सवाल

'आपकी पत्नी को काम की क्या जरूरत', महेश भट्ट से शादी करते ही ठप हुआ था सोनी राजदान का करियर, लोग करते थे ये सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.