• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज

Admin by Admin
September 27, 2026
in खेल
0
स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज


नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारत के स्क्वाश खिलाड़ियों ने धूम मचा दी है. इस प्रतियोगिता में कम से कम दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पक्के हो चुके हैं. भारत की युवा सनसनी अनाहत सिंह और मेंस सिंगल्स में अभय सिंह ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है. अनाहत ने महिला सिंगल्स में जापान की विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, अभय सामना सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान के साथ हुआ था.

भारत की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की. अनाहत ने यह मैच 9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3 से जीता और इस तरह से इसी साल के शुरू में जापानी खिलाड़ी से मिली हार का बदला चुकता कर दिया.

0-2 से पिछड़ने के बाद अनाहत ने की मैच में दमदार वापसी

युवा सुपरस्टार अनाहत सेमीफाइनल मुकाबले में वातानाबे के खिलाफ 0-2 से पीछे चल रही थीं लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा. इस बीच गेंद लेने की कोशिश में भारतीय खिलाड़ी का सिर जापानी खिलाड़ी के कंधे से टकरा गया. इस टक्कर के बाद अनाहत को चिकित्सा सहायता प्रदान किए जाने के कारण मैच को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था.

अनाहत ने पहले दो गेम हारने के बाद किसी तरह का दबाव नहीं लिया तथा तीसरा और चौथा गेम जीत कर मैच को निर्णायक गेंद तक पहुंचा दिया. निर्णायक गेम में भारतीय खिलाड़ी ने अपनी प्रतिद्वंदी को हावी नहीं होने दिया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेमीफाइनल में हारकर जोशना और वेलवन जीता ब्रॉन्ज

इससे पहले जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में हांगकांग के तांग मिंग हांग और ली का यी से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. जोशना और सेंथिलकुमार की जोड़ी नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले गए तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में (1-2) 10-11, 11-2, 10-11 से हार गई.

मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जोशना और सेंथिलकुमार की भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में ली का यी और तांग मिंग हांग के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उन्हें मामूली अंतर से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद जोशना और सेंथिलकुमार ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम जीत लिया.

एशियन गेम्स में जोशना के नाम छठा मेडल

तीसरे गेम में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन आखिर में हांगकांग के खिलाड़ियों ने अपना संयम बनाए रखा और विजेता बनकर फाइनल में प्रवेश किया. भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो पर जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने नाम पर पदक पक्का कर दिया था. 40 वर्षीय जोशना का यह एशियाई खेलों में छठा मेडल है. इससे पहले वह एशियाई खेलों में दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी थी.



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘द पैराडाइज’, ‘द वन’ ने लंबी मारी छलांग, शनिवार को डबल डिजिट में किया बिजनेस

Next Post

LPG Subsidy | UP LPG Gas News

Next Post
LPG Subsidy | UP LPG Gas News

LPG Subsidy | UP LPG Gas News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.