• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP के EV मिशन को मिली नई रफ्तार, अलीगढ़ में 700 करोड़ रुपये के बैटरी प्लांट पर काम शुरू, 12 हजार को मिलेगा रोजगार

Admin by Admin
September 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP के EV मिशन को मिली नई रफ्तार, अलीगढ़ में 700 करोड़ रुपये के बैटरी प्लांट पर काम शुरू, 12 हजार को मिलेगा रोजगार


Agency:एजेंसियां

Last Updated:September 26, 2026, 23:54 IST

उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Maxvolt Energy) ने अलीगढ़ में 700 करोड़ रुपये के निवेश से बैटरी प्लांट के निर्माण का आगाज हो गया है. इसके चालू होने से न सिर्फ ई-रिक्शा, घरों और टेलीकॉम सेक्टर की बैटरी की जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश के करीब 12,000 युवाओं के लिए बंपर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

अलीगढ़: UP के EV मिशन को रफ्तार, 700 करोड़ रुपये के बैटरी प्लांट पर काम शुरूZoom

अलीगढ़ में ईवी बैटरी फैक्टरी बनने से 12 हजार से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और मिशन रोजगार को एक नई और तेज रफ्तार मिल गई है. प्रदेश को बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्युफैक्चरिंग का सिरमौर बनाने की दिशा में मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बड़ा दांव चला है. कंपनी ने अलीगढ़ में 700 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार होने वाले विशाल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की तैयारी शुरू कर दिया है. जल्द ही यहां से अत्याधुनिक लिथियम बैटरियों का उत्पादन शुरू हो जाएगा.

यह अत्याधुनिक प्लांट करीब 23,576 वर्ग मीटर यानी 6 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला होगा. इसे दो चरणों में तैयार किया जाएगा. कंपनी के को-फाउंडर एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सचिन गुप्ता के अनुसार, पहले चरण में 5 GWh और दूसरे चरण में 5 GWh की उत्पादन क्षमता जोड़ी जाएगी. पूरी तरह विकसित होने के बाद यह प्लांट हर साल 10 GWh बैटरी उत्पादन की क्षमता हासिल कर लेगा. यह फैसिलिटी 1 kW से लेकर 5 MW तक के बैटरी सॉल्यूशन तैयार करेगी, जिसमें स्लो चार्जिंग के साथ L3 और L5 फास्ट-चार्जिंग (BMS) की क्षमता भी होगी.

हजारों युवाओं के लिए खुलेगा नौकरियों का पिटारा
यूपी के युवाओं के लिए यह प्रोजेक्ट किसी वरदान से कम नहीं है. कंपनी के मुताबिक, इस मेगा प्लांट के जरिए मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में 1,500 से 2,000 प्रत्यक्ष और 7,500 से 10,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

हर जरूरत की बनेगी बैटरी
भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद यूपी सरकार के MSME विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि ऐसी विशाल परियोजनाएं ही प्रदेश को एक सशक्त औद्योगिक क्लस्टर में बदलेंगी. वहीं, मैक्सवोल्ट एनर्जी के को-फाउंडर एवं CEO सतेन्द्र शुक्ला ने कहा, ‘हम किसी एक सेगमेंट के लिए क्षमता नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि एक ऐसे मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म को विस्तार दे रहे हैं जो पहले से कई क्षेत्रों की जरूरत पूरी कर रहा है. फोर-व्हीलर EV बैटरियां इस विस्तार में अगला एप्लीकेशन हैं, न कि इस प्लांट को बनाने का एकमात्र कारण.’

कंपनी के को-फाउंडर एवं CMO मुकेश गुप्ता ने कहा, ‘हमारा फोकस सिर्फ ज्यादा बैटरी बनाने पर नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी स्टोरेज से लेकर टेलीकॉम, पावर बैकअप और OEM जरूरतों तक अलग-अलग एप्लीकेशंस को पूरा करने की क्षमता विकसित करने पर है.’

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Aligarh,Aligarh,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 23:51 IST



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

किसान की बेटी का ऐतिहासिक कारनामा…पगडंडियों पर दौड़कर पूरा किया सपना, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया 30वां मेडल

Next Post

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘द पैराडाइज’, ‘द वन’ ने लंबी मारी छलांग, शनिवार को डबल डिजिट में किया बिजनेस

Next Post
तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘द पैराडाइज’, ‘द वन’ ने लंबी मारी छलांग, शनिवार को डबल डिजिट में किया बिजनेस

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई 'द पैराडाइज', 'द वन' ने लंबी मारी छलांग, शनिवार को डबल डिजिट में किया बिजनेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.