• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शंकर महादेवन का सुपरहिट गाना, जिसके 21 वर्जन हुए थे क्रिएट, युवाओं के दिलों पर चल गया था जादू

Admin by Admin
September 26, 2026
in मनोरंजन
0
शंकर महादेवन का सुपरहिट गाना, जिसके 21 वर्जन हुए थे क्रिएट, युवाओं के दिलों पर चल गया था जादू


Last Updated:September 26, 2026, 01:51 IST

शंकर महादेवन ने 25 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म का टाइटल ट्रेक गाया था, जो आज भी युवाओं को लुभाता है, उन्हें अपने तरीके से जीने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने अब बताया कि उस गाने के 21 वर्जन तैयार हुए थे, मगर अंत में सबसे पहला वर्जन ही रखा गया, क्योंकि उसमें कुछ जादुई बात थी.

ख़बरें फटाफट

शंकर महादेवन का सुपरहिट गाना, जिसके 21 वर्जन हुए थे क्रिएटZoom

सभी लोगों को पहला वर्जन ही पसंद आया. (फोटो साभार: Instagram@shankar.mahadevan/Youtube@Videograb@tseries)

नई दिल्ली: संगीतकार शंकर महादेवन ने गाए और क्रिएट किए हैं. उन्होंने अब एक मशहूर फिल्म के टाइटल ट्रैक से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. संगीतकार ने अपने साथी संगीतकार एहसान नूरानी, लॉय मेंडोंसा और साउंड इंजीनियर विजय बेनेगल (बेनी) के साथ मिलकर गाने के 21 वर्जन तैयार किए थे. हालांकि, आखिर में गाने के शुरुआती यानी स्क्रैच वर्जन को ही फिल्म में रखा गया, क्योंकि मेकर्स और पूरी टीम को वही सबसे ज्यादा पसंद आया. वे फिल्म ‘दिल चाहता है’ के टाइटल ट्रैक की बात कर रहे हैं.

शंकर महादेवन ने स्पॉटिफाई के लिए बनाए गए एक खास वीडियो में एहसान नूरानी, लॉय मेंडोंसा, प्लेबैक सिंगर शान और मेयांग चांग के साथ बातचीत की. शंकर महादेवन ने कहा, ‘क्या मैं इस गाने से जुड़ा एक और राज बताऊं? बेनी ने इस गाने के करीब 21 मिक्स तैयार किए थे, लेकिन आप जो सुन रहे हैं, वह रफ मिक्स है. इसमें कुछ जादुई बात थी. आप जो सुन रहे हैं, वह वास्तव में गाने का पहला स्क्रैच था, जो हमने तैयार किया था. इसमें बेस लाइन्स और बाकी चीजें भी थीं. हमारे पास कुछ नए सैंपल और शानदार ड्रम थे. हमने प्रयोग किया और वह सफल रहा. लोग कम चीजों के साथ काम करने से डरते हैं.’ शंकर महादेवन ने आगे कहा कि संगीत के क्षेत्र में ज्यादातर लोग गाने में बहुत सारी चीजें भरना चाहते हैं. सिंगर के मुताबिक, अगर आपको अपनी धुन, ग्रूव और बेस लाइन पर भरोसा है तो ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. एक अच्छा साउंड इंजीनियर मिक्सिंग के जरिए खाली जगह को अच्छी तरह भर सकता है.

गानों ने युवाओं के रोमांस-आजादी को बयां किया
‘दिल चाहता है’ से फरहान अख्तर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. यह फिल्म आधुनिक हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल हुई, खासकर शहरी दोस्ती, रोमांस और युवाओं की आजादी को पर्दे पर दिखाने के तरीके के कारण. फिल्म में दिखाया गया गोवा रोड ट्रिप भी काफी लोकप्रिय हुआ और कई पीढ़ियों के युवाओं को अपने दोस्तों के साथ ऐसी यात्रा करने के लिए प्रेरित किया. फिल्म के विजुअल, कैजुअल फैशन और बातचीत पर आधारित कहानी कहने के अंदाज ने भी बॉलीवुड में आधुनिक शहरी भारत को दिखाने के तरीके को प्रभावित किया. फिल्म का संगीत भी काफी लोकप्रिय हुआ, जिसमें रॉक, पॉप और भारतीय संगीत का मिश्रण देखने को मिला.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 26, 2026, 01:51 IST





Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Premanand Maharaj disciple death | Rasik Dulari Sharan Death|प्रेमानंद महाराज के शिष्य का चौथी मंजिल से गिरकर मौत, प्राइवेट पार्ट पर मिले खून के निशान

Next Post

India Gold Medal Asian Games shooting: एशियन गेम्स में तीन दिन बाद भारत को मिला गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत का सुनहरा निशाना

Next Post
India Gold Medal Asian Games shooting: एशियन गेम्स में तीन दिन बाद भारत को मिला गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत का सुनहरा निशाना

India Gold Medal Asian Games shooting: एशियन गेम्स में तीन दिन बाद भारत को मिला गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत का सुनहरा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.