• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अरिजीत सिंह से बड़े स्टार थे अभिजीत सावंत, 1 गाने से पलट गई बाजी, कैसे जीरो से बने देश के सबसे बड़े सिंगर

Admin by Admin
September 25, 2026
in मनोरंजन
0
अरिजीत सिंह से बड़े स्टार थे अभिजीत सावंत, 1 गाने से पलट गई बाजी, कैसे जीरो से बने देश के सबसे बड़े सिंगर


Last Updated:September 25, 2026, 19:42 IST

अरिजीत सिंह और अभिजीत सावंत साल 2005 में रियलिटी शो से पॉपुलर हुए थे. ‘इंडियन आइडल’ जीतने के बाद जहां अभिजीत का स्टारडम सातवें आसमान पर था, वहीं अरिजीत सिंह ‘फेम गुरुकुल’ हारने के बाद स्ट्रगल कर रहे थे. आज अभिजीत सावंत की गायकी पर कोई ज्यादा बात नहीं करता, वहीं अरिजीत सिंह को सुनने के लिए श्रोता लालायित रहते हैं. अरिजीत सिंह की लोकप्रियता का आलम यह है कि लोग चाहते हैं कि वे संन्यास से लौट आएं. अभिजीत सावंत ने अब अपने करियर की अरिजीत सिंह से तुलना की है.

नई दिल्ली: अरिजीत सिंह भले रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ नहीं जीत पाए थे, मगर वे आज भारत के सबसे बड़े प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने जब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया, तो लोगों को काफी निराशा हुई. हालांकि, अगले कुछ वक्त तक अरिजीत सिंह के नए गाने आपको सुनने को मिलते रहेंगे, क्योंकि वे अपने पुराने कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं. आप उन्हें अगली बार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में सुन सकेंगे. इस बीच, ‘इंडियन आइडल 1’ के विनर ने अरिजीत सिंह के स्टारडम और सिंगिंग की खुद से तुलना की है.
(फोटो साभार: Instagram@martingarrix@arijitsingh@abhijeetsawant73)

अगर आप ‘इंडियन आइडल’ देखते रहे हैं, तो आप अभिजीत सावंत के नाम से परिचित होंगे. वे साल 2005 का रियलिटी शो जीतने के बाद काफी पॉपुलर हो गए थे. उस वक्त अरिजीत सिंह भी ‘फेम गुरुकुल’ से पॉपुलर हुए थे, मगर तब काजी तौकीर ने वो शो जीता था जो अभी बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं. तब ‘इंडियन आइडल’ से अभिजीत सावंत का स्टारडम सातवें आसमान पर था. उनके बाद कई विनर आए हैं, मगर उनकी जैसी पॉपुलैरिटी और प्यार अन्य विजेताओं को नसीब नहीं हुआ. मगर आज अरिजीत अपनी पीढ़ी के सबसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं. (फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

अभिजीत सावंत से जब इंटरव्यू में अरिजीत के मुकाबले उनके करियर के सफर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने किस्मत की ताकत के बारे में बात की. अभिजीत ने ‘फिल्मीज्ञान’ से बातचीत में बताया कि उन्हें और अरिजीत को 2005 में ही शोहरत मिली थी, लेकिन अपने-अपने रियलिटी शो के बाद दोनों के करियर का रास्ता अलग-अलग हो गया. (फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘इंडियन आइडल’ से अभिजीत सावंत ने 1 करोड़ रुपये जीते और उन्हें चैनल के साथ एक एल्बम करने का मौका मिला, जबकि अरिजीत को फिर से शुरुआत करनी पड़ी. अभिजीत घर-घर में पहचाने जाने लगे, लेकिन अरिजीत को अपने सिंगिंग करियर में ज्यादा मौके नहीं मिले. (फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिजीत सावंत ने कहा, ‘साल 2005 के बाद अरिजीत लाइमलाइट से दूर रहे. कम से कम 10 साल तक. वे म्यूजिक स्टूडियो जाते रहे और सभी बड़े म्यूजिक कंपोजर के साथ काम किया. सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर.’ (फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

अभिजीत ने अरिजीत के करियर पर आगे कहा, ‘वे बुनियादी चीजों पर वापस लौटे और अपना सफर फिर से शुरू किया. उस समय उन्हें कोई नहीं जानता था.’ अभिजीत ने कहा कि उस समय वे अरिजीत से कहीं ज्यादा मशहूर थे. (फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

अभिजीत ने याद करते हुए कहा, ‘अगर आप उस समय उनकी और मेरी तुलना करें, तो मैं बहुत मशहूर था. लेकिन वे नहीं थे. इसलिए, मुझ पर जो दबाव था, वह उनके दबाव से बिल्कुल अलग था. उन्होंने उन 10 सालों में बहुत काम किया, म्यूजिशियन के साथ काफी काम किया और फिर उन्हें अपना पहला बड़ा गाना मिला.’
(फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

अरिजीत का पहला गाना ‘मर्डर 2’ का ‘दिल संभल जा जरा’ था, लेकिन ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ ने उन्हें मशहूर बना दिया. अभिजीत ने कहा कि यह गाना मिलना किस्मत की बात थी. उन्होंने कहा, ‘तुम ही हो’ ने अरिजीत को ‘अरिजीत सिंह’ बनाया और किसी भी सिंगर को यह गाना मिलना… यह सब किस्मत का खेल था.’ (फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

अभिजीत सावंत ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि दर्शक अक्सर कम सफल लोगों में कमियां ढूंढते हैं और सफल लोगों की तारीफ करते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता. उन्होंने कहा, ‘दर्शकों की एक कमी यह है कि हम सफल व्यक्ति की तारीफ करते रहते हैं, लेकिन जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते, उनमें कमियां ढूंढते रहते हैं. बस इतना ही नहीं. हर किसी का अपना सफर होता है. हर कोई काम करने और अपनी जिंदगी जीने की पूरी कोशिश कर रहा है. उन्हें करने दें.’ (फोटो साभार: Instagram@abhijeetsawant73)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 25, 2026, 19:42 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. नन्ही ‘कीर्ति’ के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी प्रशासन ने उठाई, डीएम ने कहा बच्चों की देखभाल में नहीं रहेगी कोई कमी

Next Post

गांव की पगडंडियों से एशियन गेम्स के पोडियम तक…कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000m में गाड़ा झंडा

Next Post
गांव की पगडंडियों से एशियन गेम्स के पोडियम तक…कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000m में गाड़ा झंडा

गांव की पगडंडियों से एशियन गेम्स के पोडियम तक...कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000m में गाड़ा झंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.