• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Greater Noida News : लग्जरी फ्लैट 20 हजार वर्गफुट…ग्रेटर नोएडा में आसमान पर कीमतें, जानिए पुराने इलाकों का रेट

Admin by Admin
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Greater Noida News : लग्जरी फ्लैट 20 हजार वर्गफुट…ग्रेटर नोएडा में आसमान पर कीमतें, जानिए पुराने इलाकों का रेट


Last Updated:September 25, 2026, 15:57 IST

Greater Noida Property Rates : ग्रेटर नोएडा के पुराने सेक्टरों में जमीन की कीमतें डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई हैं. लग्जरी सेगमेंट के कुछ प्रोजेक्ट्स में कीमत इससे भी ज्यादा है. ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट एक्सपर्ट अंकुर मित्तल लोकल 18 से बताते हैं कि ग्रेनो तेजी से डेवलप हो रहा है. शहर में सीवर, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिकल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी योजनाबद्ध तरीके से बनाई गई हैं. औद्योगिक गतिविधियों के साथ आवासीय मांग बढ़ने से जमीन और फ्लैट दोनों के बाजार में तेजी बनी हुई है. अल्फा, बीटा और गामा जैसे पुराने सेक्टर में खाली जमीन की उपलब्धता सीमित है. इन सेक्टरों में जमीन का रेट करीब दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया है.

ग्रेटर नोएडा. यूपी के ग्रेटर नोएडा में तेजी से हो रहे औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का असर रियल एस्टेट बाजार पर साफ दिख रहा है. शहर के पुराने सेक्टरों में जमीन की कीमतें डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई हैं, जबकि नए प्रोजेक्ट्स में फ्लैट की कीमत 12 से 13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक बताई जा रही है. लग्जरी सेगमेंट के कुछ प्रोजेक्ट्स में यह कीमत इससे भी ऊपर जा रही है. एसवीजी रियलिटी के चेयरमैन और रियल एस्टेट एक्सपर्ट अंकुर मित्तल लोकल 18 से बताते हैं कि ग्रेटर नोएडा इस समय तेजी से विकसित हो रहा है और उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़े शो विंडो के तौर पर सामने आ रहा है. ग्रेटर नोएडा एक योजनाबद्ध शहर है, जहां इंस्टीट्यूशनल, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और ग्रीन एरिया को अलग-अलग तरीके से विकसित किया गया है. शहर में सीवर, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिकल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी योजनाबद्ध तरीके से विकसित की गई हैं.

कम हो रही जमीन

अंकुर मित्तल के अनुसार, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. सेमीकंडक्टर और माइक्रो चिप से जुड़ी फैक्ट्रियों के साथ जापान से जुड़े निवेश और दूसरे औद्योगिक परियोजनाओं के आने से क्षेत्र में कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध जमीन तेजी से कम हो रही है. ऐसे में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार यमुना क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है. इसका असर रियल एस्टेट पर भी दिखाई दे रहा है. औद्योगिक गतिविधियों के साथ आवासीय मांग बढ़ने से जमीन और फ्लैट दोनों के बाजार में तेजी बनी हुई है.

अल्फा-बीटा-गामा के क्या रेट

अंकुर मित्तल बताते हैं कि अल्फा, बीटा और गामा जैसे पुराने सेक्टर अब लगभग पूरी तरह सैचुरेटेड हो चुके हैं. इन इलाकों में खाली जमीन की उपलब्धता सीमित है. उनके मुताबिक, इन पुराने सेक्टरों में जमीन का रेट करीब दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया है. चाई और phi जैसे सेक्टरों में भी प्रॉपर्टी की मांग बनी हुई है. इन इलाकों में जमीन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के आसपास है. गोल चक्कर क्षेत्र में प्राधिकरण की ओर से कनॉट प्लेस की थीम पर विकास किया जा रहा है. बालाजी होम्स के रियल एस्टेट एक्सपर्ट संजय कुमार बताते हैं कि पुरानी सोसाइटी और पुराने प्रोजेक्ट्स में फ्लैट की कीमत करीब 8 से 10 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के आसपास है. नए प्रोजेक्ट्स में कीमत बढ़कर करीब 12 से 13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंच रही हैं.

संजय कुमार कहते हैं कि अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और पी-3 जैसे पुराने सेक्टरों में जमीन के दाम करीब डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक हैं. बड़े प्लॉट और उसकी लोकेशन के आधार पर कीमत में अंतर हो सकता है. कुछ इलाकों में सोसाइटी की संख्या अभी भी सीमित है. पी-3 की तरफ एनटीपीसी और एनएसजी से जुड़े आवासीय क्षेत्र इसका उदाहरण हैं. यहां भी जमीन के रेट करीब डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बताए गए हैं.

लग्जरी फ्लैट की कितनी कीमत

अंकुर मित्तल के अनुसार, पुराने और मिड-सेगमेंट फ्लैट में औसत कीमत करीब 10 हजार रुपये प्रति वर्गफुट है, जबकि नए लग्जरी प्रोजेक्ट्स में कीमत 15 से 18 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंच रही है. ये कीमतें खासतौर पर नए लॉन्च हो रहे 3 और 4 बीएचके फ्लैटों में बताई जा रही हैं. शोभा और गोदरेज जैसे बड़े डेवलपर्स के आने से लग्जरी सेगमेंट में नए विकल्प बढ़े हैं. आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम एमेनिटीज वाले कुछ प्रोजेक्ट्स में कीमत 12-13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट से ऊपर जा रही है. जेपी क्षेत्र में विकसित हो रहे एक प्रोजेक्ट में करीब 20 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक की कीमत की बात कही गई है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 25, 2026, 15:57 IST



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

जिस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मिलने की थी उम्मीद, वहां क्यों मिल रही है निराशा, औसत प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन?

Next Post

‘बिग बॉस 20’ की इस कंटेस्टेंट का वो पुराना गाना, जिसने एक ही रात में बना दिया था स्टार, आपने पहचाना क्या?

Next Post
‘बिग बॉस 20’ की इस कंटेस्टेंट का वो पुराना गाना, जिसने एक ही रात में बना दिया था स्टार, आपने पहचाना क्या?

'बिग बॉस 20' की इस कंटेस्टेंट का वो पुराना गाना, जिसने एक ही रात में बना दिया था स्टार, आपने पहचाना क्या?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.