Last Updated:
सहारनपुर के वार्ड 36 में तीन हफ्तों से गंदे पानी की समस्या से सैकड़ों परिवार जूझ रहे हैं. पार्षद और नगर निगम को शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ है, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. वार्ड के लोग उस गंदे पानी को साफ करने के लिए 5 से 6 घंटे रख कर छोड़ते हैं और तब उनको लगता है कि उस पानी के अंदर से जो गंदगी है. वह नीचे बैठ गई है उसके बाद ऊपर का पानी इस्तेमाल करने के लिए निकलते हैं. यहां के संबंधित पार्षद को भी इसकी शिकायत की गई और पार्षद ने नगर निगम में इस समस्या को उठाया लेकिन आज तक भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है.
सहारनपुरः सहारनपुर शहर स्मार्ट सिटी में चयनित है और सहारनपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों को स्मार्ट बनने का काम भी किया जा रहा है. जिसके तहत सहारनपुर के स्मार्ट वार्डों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है लेकिन सहारनपुर का वार्ड 36 इन दिनों गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है. यहां के सैकड़ो परिवार पिछले तीन हफ्तों से निगम की पाइपलाइन में आ रहे गंदे पानी से ही अपने काम को करने को मजबूर है. लोगों को नहाने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है.
लेकिन इस वार्ड के लोग उस गंदे पानी को साफ करने के लिए 5 से 6 घंटे रख कर छोड़ते हैं और तब उनको लगता है कि उस पानी के अंदर से जो गंदगी है. वह नीचे बैठ गई है उसके बाद ऊपर का पानी इस्तेमाल करने के लिए निकलते हैं. यहां के संबंधित पार्षद को भी इसकी शिकायत की गई और पार्षद ने नगर निगम में इस समस्या को उठाया लेकिन आज तक भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है. यहां के लोग आज भी इस गंदे पानी को ही पीने को मजबूर हो रहे हैं. जबकि पानी मनुष्य के जीवन का सबसे अहम हिस्सा है.
गंदा पानी पीने को मजबूर सैकड़ो परिवार
मोहम्मद फरमान ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि यह समस्या पिछले तीन हफ्ते से आ रही है और हमने इसकी शिकायत यहां के संबंधित पार्षद से भी की थी. और उन्होंने आगे इस समस्या को बताया लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है. जबकि पाइप लाइन के माध्यम से हजारों घरों के अंदर पानी जा रहा है. इस पानी के सिवा हमारे पास पानी का और कोई साधन नहीं है हम लोग इसी गंदे पानी को मजबूर हो रहे हैं. जबकि वार्ड के रहने वाले दानिश ने इसकी एक हफ्ते पहले कंप्लेंट की थी. आश्वासन मिला है यह जल्द ही ठीक हो जाएगा. हम लोग इतने परेशान है कि पानी को पीने के लिए हमें कई-कई घंटे उसको बोतल में भरकर रखना पड़ता है जब हमें लगता है कि थोड़ा पानी साफ हो गया तो ऊपर से निकाल कर उस पानी को पीना पड़ता है अब हम क्या करें हम लोग की मजबूरी है.
यह समस्या हमारे अकेले की नहीं है बल्कि पूरी अजमत कॉलोनी की है. अखलाक बताते हैं कि इस समस्या को 20 दिन से ज्यादा ही हो चुके हैं और जब हमने इसकी शिकायत की थी तो उन्होंने एक चेक वाल को लगवाया था और कहा था कि इसे लगातार पानी चलते रहने दो साफ हो जाएगा, लेकिन साफ नहीं हुआ और अब हम उनको फोन करते हैं तो वह लोग कहते हैं जितना हमसे हो सकता था हमने कर दिया अब हमारे बस का नहीं है.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

