• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पहले दिन जबरदस्त कमाई के साथ बनी 2026 की टॉप 3 ओपनर फिल्म

Admin by Admin
September 25, 2026
in मनोरंजन
0
The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पहले दिन जबरदस्त कमाई के साथ बनी 2026 की टॉप 3 ओपनर फिल्म

[ad_1]

Last Updated:September 25, 2026, 07:18 IST

The Paradise Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बंपर कमाई का तूफान आ गया है. मोस्टअवेटेज फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने अपने पहले ही दिन टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए शानदार शुरुआत की है.

नानी की 'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पहले दिन बनी 2026 की टॉप 3 ओपनरZoom

फिल्म ‘द पैराडाइज’ डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की एक्शन एंटरटेनर है.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार नानी की मचअवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था और अब शुरुआती आंकड़े भी इसी तरफ इशारा कर रहे हैं. खास बात ये है कि नानी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ऐसी कमाई की है, जिसने इसे सीधे 2026 की बड़ी तेलुगु ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में पहुंचा दिया है.

फिल्म की कमाई में तेलुगु वर्जन का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जबकि हिंदी और तमिल में भी दर्शकों की मौजूदगी देखने को मिली. पहले दिन के आंकड़ों के सामने आते ही फिल्म की तुलना साल की बड़ी ओपनर्स से होने लगी है.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. अगर इसमें प्री-रिलीज/पेज्ड प्रीव्यू या कुल जोड़ शामिल करें, तो फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस धमाकेदार आंकड़े के साथ ही ‘द पैराडाइज’ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी तेलुगु ओपनर फिल्म बन गई है.

पहले दिन 198.7% की जबरदस्त ग्रोथ

‘द पैराडाइज’ की कमाई की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने अपने पिछले दिन यानी प्री-रिलीज के नेट कलेक्शन 11.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 198.7% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है. इस हिसाब से फिल्म ने अब तक

  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन – 54.90 करोड़ रुपये
  • ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन- 20.00 करोड़ रुपये
  • कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 74.90 करोड़ रुपये

दुनियाभर में 74.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करके इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि घरेलू बाजार के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी इसका जलवा कायम है.

तेलुगु वर्जन ने मारी बाजी

फिल्म को देशभर में कुल 9,732 शो मिले, जिसमें सबसे ज्यादा कमाई और ऑक्यूपेंसी तेलुगु भाषा से देखने को मिली. तेलुगु में 62.9% की भारी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दर्शकों के बीच फिल्म के जबरदस्त क्रेज को दिखा रही है.

भाषा भारत नेट कलेक्शन ऑक्यूपेंसी शो की संख्या
तेलुगु ₹31.30 करोड़ 62.9% 6,203
हिंदी ₹2.25 करोड़ 24.0% 2,632
तमिल ₹1.10 करोड़ 30.0% 897

2026 की टॉप 5 सबसे बड़ी तेलुगु ओपनिंग फिल्में

‘द पैराडाइज’ ने ₹46.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 2026 में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तेलुगु फिल्मों की सूची में ‘पेद्दी’ और ‘द राजा साब’ के बाद ‘द पैराडाइज’ तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है:

  1. पेद्दी : ₹69.5 करोड़
  2. द राजा साब: ₹62.9 करोड़
  3. द पैराडाइज: ₹46.25 करोड़
  4. मना शंकर वरा प्रसाद गारु : ₹41.6 करोड़
  5. उस्ताद भगत सिंह : ₹34.75 करोड़

वीकेंड पर और बड़े धमाके की उम्मीद

तेलुगु बेल्ट में 62.9% की मजबूत ऑक्यूपेंसी और ओवरसीज में 20 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत के बाद ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘द पैराडाइज’ वीकेंड पर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. हिंदी और तमिल बाजारों में भी माउथ-पब्लिसिटी के दम पर कलेक्शन बढ़ने की पूरी संभावना है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 25, 2026, 07:18 IST



[ad_2]

Source link

Views: 32
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Viral News | Trending News | UP Teacher Transfer News | गुरुजी के ट्रांसफर की बात सुन रो पड़े बच्चे, गेट पर खड़े होकर बोले

Next Post

किसान श्याम मिश्रा ने गन्ना छोड़ 20 बीघे में लगाया केला, G9 गोल्ड वैरायटी बनी पहली पसंद, लाखों में हो रही कमाई

Next Post
किसान श्याम मिश्रा ने गन्ना छोड़ 20 बीघे में लगाया केला, G9 गोल्ड वैरायटी बनी पहली पसंद, लाखों में हो रही कमाई

किसान श्याम मिश्रा ने गन्ना छोड़ 20 बीघे में लगाया केला, G9 गोल्ड वैरायटी बनी पहली पसंद, लाखों में हो रही कमाई

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement