Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 25 सितंबर का दिन करियर, कारोबार और लव लाइफ के लिहाज से खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई संभावना मिल सकती है, वहीं कारोबारियों के लिए भी तरक्की और डील फाइनल होने के योग बताए गए हैं. निवेश और रिश्तों को लेकर भी दिन में कुछ खास संकेत हैं, लेकिन बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा. जानिए वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किस क्षेत्र में मिल सकता है लाभ और कौन सा उपाय रहेगा शुभ.
Today Vrishabh Rashifal 25 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुम्भ से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा और करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. जो लोग लम्बे समय से नौकरी के लिए कोशिश कर रहे है. आज उन्हें नई नौकरी भी मिल सकती है. बात स्टूडेंट्स की करें तो आज आपको अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे.
बिजनेस में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज वो ऑफिस में खुशमिजाज मन से काम कर पाएंगे. आज आपके प्रमोशन के योग भी बने हुए है. परिस्थितियां जैसी भी हो आपको आज बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.
चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो म्यूचुअल फंड्स के बजाए यदि चांदी में पैसा इंवेस्ट करेंगे तो इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न मिलेगा. आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा निवेश कर सकते हैं. भविष्य में इससे आपको फायदा जरूर होगा.
पार्टनर को दें वक्त
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनका दिन भी शानदार होगा. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगें उसे आप उतना ही बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे. जो लोग शादीशुदा है आज वो बाहर यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज का दिन उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर है. आज आपको अपने वाणी पर थोड़ा संयम जरूर रखना होगा.
दही का सेवन करकर निकलें
आज आपका शुभ रंग सफ़ेद और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा आराधना जरूर करें और उन्हें दही का भोग लगाए. इसी दही को आप घर से बाहर जरुरी काम पर जाते समय खाकर निकले. इससे आपके काम जरूर बनेंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

