फिरंगी ने देसी अंदाज में रीक्रिएट किया ‘हनुमान अंश’ का गाना, तानपुरा थाम गाया ‘मैंने तेरे ही भरोसे’, वीडियो वायरल

फिरंगी ने देसी अंदाज में रीक्रिएट किया ‘हनुमान अंश’ का गाना, तानपुरा थाम गाया ‘मैंने तेरे ही भरोसे’, वीडियो वायरल
नई दिल्ली: फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ खूब सुना जा रहा है. गाने का मूल वर्जन सुनील लोधी ने गाया और कंपोज किया है. गाने के जरिये नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को बयां किया गया है. गाना लोगों के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे लोग अब अपने-अपने तरीके से रीक्रिएट कर रहे हैं और भगवान हनुमान के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर कर रहे हैं. अब एक विदेशी शख्स ने भगवान हनुमान की भक्ति में डूबकर यह खूबसूरत गाना गाया है. लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है. वे हाथ में तानपुरा थामे अपने ही अंदाज में गाना गा रहे हैं.

