• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डांस में धूम मचाने के बाद बना होस्ट, अब विलेन बनकर साउथ सिनेमा में भरी हुंकार

Admin by Admin
September 24, 2026
in मनोरंजन
0
डांस में धूम मचाने के बाद बना होस्ट, अब विलेन बनकर साउथ सिनेमा में भरी हुंकार


Last Updated:September 24, 2026, 02:23 IST

हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं, वे डांसर से एक्टर बने हैं. उन्होंने करियर में कई तरह के पड़ाव देखे हैं. डांस रियलिटी शो से पहचान बनाने के बाद टीवी होस्ट के तौर पर अलग जगह बनाई. उन्होंने फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. अब एक्टर अपने करियर का एक और नया चैप्टर शुरू कर दिया है. वे पहली बार तेलुगु सिनेमा में नजर आने वाले हैं. इस सफर ने उन्हें काफी कुछ नया सीखने का मौका दिया है. उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का काम करने का तरीका काफी पसंद आया.

ख़बरें फटाफट

डांस में धूम मचाने के बाद बना होस्ट, अब विलेन बनकर साउथ सिनेमा में भरी हुंकारZoom

एक्टर अपने शानदार डांस के लिए पॉपुलर हैं. (फोटो साभार: Instagram@raghavjuyal)

नई दिल्ली: एक्टर नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ में विलेन का रोल निभा रहे हैं. इससे पहले, वह शो होस्ट करते थे. डांसर तो उनके वजूद में शामिल है. हम राघव जुयाल का जिक्र कर रहे हैं, जो ‘द पैराडाइज’ में विक्रम मलिक का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं. राघव इराघव ने तेलुगु इंडस्ट्री का अनुभव बयां करते हुए कहा, ‘मैंने वहां सिनेमा को लेकर एक अलग ही जुनून देखा. वहां लोग सिर्फ एक प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काम नहीं करते, बल्कि इस सिनेमा को सेलिब्रेट करते हैं. इस फिल्म के दौरान मैंने एक ऐसी चीज महसूस की, जिसे मैं अपने काम में भी शामिल करना चाहता हूं. तेलुगु इंडस्ट्री में लोग सिनेमा की बहुत इज्जत करते हैं. खास तौर पर फिल्म के हर टेक्नीशियन को मिलने वाला सम्मान देखकर मैं भावुक हो गया. एक पल ऐसा आया कि मेरी आंखों में आंसू आ गए, जब मैंने देखा कि वहां फिल्म के साउंड इंजीनियर तक को उतनी ही अहमियत दी जाती है, जितनी किसी बड़े कलाकार को.’

Advertisement
Advertisement

सिनेमा को सेलिब्रेट करते हैं साउथ के कलाकार
राघव जुयाल ने आगे कहा, ‘वहां दर्शक भी फिल्म से जुड़े लोगों को पहचानते हैं. दर्शकों को पता होता है कि साउंड इंजीनियर कौन हैं. मेरे लिए यह अनुभव काफी खास था, क्योंकि इससे मुझे समझ आया कि फिल्म सिर्फ हीरो या हीरोइन की वजह से नहीं बनती, बल्कि उसके पीछे काम करने वाले हर व्यक्ति का योगदान होता है. वहां लोग सेट पर केवल अपना काम खत्म करने के इरादे से नहीं आते. वह सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए आते हैं. यही वह चीज है जो मैंने तेलुगु इंडस्ट्री से सीखी और अब मैं चाहता हूं कि मेरे काम में भी यह सोच दिखाई दे.’

View this post on Instagram





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Vrishabh Rashifal: पैसे के मामले में राहत, बिजनेस में फायदा और पार्टनर से अनबन, वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार?

Next Post

Manu Bhaker Asian Games: मनु भाकर की बंदूक को लगी जंग, एशियन गेम्स में टांय-टांय फिस्स रहीं ओलंपिक मेडलिस्ट

Next Post
Manu Bhaker Asian Games: मनु भाकर की बंदूक को लगी जंग, एशियन गेम्स में टांय-टांय फिस्स रहीं ओलंपिक मेडलिस्ट

Manu Bhaker Asian Games: मनु भाकर की बंदूक को लगी जंग, एशियन गेम्स में टांय-टांय फिस्स रहीं ओलंपिक मेडलिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.