• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, चंपत राय और अनिल मिश्रा आरोपी नहीं, बने गवाह, चार्जशीट दाखिल

Admin by Admin
September 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, चंपत राय और अनिल मिश्रा आरोपी नहीं, बने गवाह, चार्जशीट दाखिल


Last Updated:September 23, 2026, 23:11 IST

Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के बाद अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. एसआईटी ने कोर्ट में करीब 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. खास बात यह है कि राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को आरोपी नहीं बनाया गया है. दोनों को इस मामले में गवाह बनाया गया है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चंपत राय और अनिल मिश्रा आरोपी नहीं, बने गवाहZoom

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की चार्जशीट दाखिल.

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे के पैसे और सामान से जुड़े चोरी के मामले में बुधवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अयोध्या की एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट करीब 74 हजार पन्नों की दाखिल की गई. इसे कई बक्सों और गत्तों में भरकर कोर्ट लाया गया.

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव को आरोपी नहीं बनाया गया है. एसआईटी की रिपोर्ट में इनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला चलाने की बात नहीं कही गई है. तीनों को इस मामले में गवाह बनाया गया है.

आठ लोगों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
एसआईटी ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में रखी है. जांच के दौरान कई लोगों के बयान लिए गए और चढ़ावे से जुड़े रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए. रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जशीट में 133 गवाहों का जिक्र है. इसके साथ 59 पन्नों का अलग आरोप पत्र और 101 सीडी से जुड़े कागज भी लगाए गए हैं.

चंपत राय और अनिल मिश्रा की क्या भूमिका रहेगी?
चार्जशीट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम आरोपी के तौर पर नहीं है. जांच में उन्हें गवाह बनाया गया है. यानी अब इस मामले की सुनवाई के दौरान जरूरत पड़ने पर दोनों से घटना और मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जा सकती है.

जांच में चढ़ावे की गिनती पर भी सवाल
इस मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने मंदिर में चढ़ावे की गिनती और उसे रखने के तरीके को भी देखा था. पहले की जांच में सीसीटीवी के आधार पर चढ़ावे से जुड़े कई मामलों की पहचान की गई थी. जांच में पैसे और सामान को संभालने की व्यवस्था से जुड़ी कमियां भी सामने आई थीं. अब एसआईटी की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होने के बाद आगे की कार्रवाई अदालत में होगी. इस मामले में आरोपियों पर लगे आरोपों और जांच में जुटाए गए सबूतों पर कोर्ट में आगे सुनवाई होगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 23, 2026, 23:11 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

Next Post

शाहरुख खान की नेटवर्थ में 2500 करोड़ की गिरावट, अब कौन हैं भारत के 4 सबसे अमीर एक्टर?

Next Post
शाहरुख खान की नेटवर्थ में 2500 करोड़ की गिरावट, अब कौन हैं भारत के 4 सबसे अमीर एक्टर?

शाहरुख खान की नेटवर्थ में 2500 करोड़ की गिरावट, अब कौन हैं भारत के 4 सबसे अमीर एक्टर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.