• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखा था ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज में हुआ सुपरहिट, मुंबई से है गाने का खास कनेक्शन

Admin by Admin
September 23, 2026
in मनोरंजन
0
दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखा था ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज में हुआ सुपरहिट, मुंबई से है गाने का खास कनेक्शन


Last Updated:September 23, 2026, 20:57 IST

फिल्म इंडस्ट्री के कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से होने की बातें कई बार उठी थी. कई एक्ट्रेसेस भी रही, जिनके कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से बताए गए. फिल्म इंडस्ट्री में कभी इनका नाम खूब सुनने को मिलता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडरवर्ल्ड के डॉन दाउद इब्राहिम के भाई ने एक हिंदी फिल्म के लिए गाना भी लिखा था. सलमान खान पर फिल्माया गया ये गाना उस वक्त काफी पसंद किया गया था.

ख़बरें फटाफट

दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखा था ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज में हुआ सुपरहिटZoom

गाना अपने बोल की वजह से चर्चा में रहा.

नई दिल्ली. साल 1994 में सलमान खान की एक फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके अपोजिट रवीना टंडन नजर आई थीं. इस फिल्म का एक गाना दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखा था. 35 साल पुराना ये गाना, उस वक्त हिट साबित हुआ था. इस गाने की खासियत ये थी कि इस गाने में मुंबई की 12 सड़कों के नाम, का जिक्र किया गया था. क्या आप जानते हैं कौन सा है वो गाना.

लता मंगेशकर और एस पी बालासुब्रमण्यम की आवाज में सजा वो गाना है, साल 1994 में आई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ का गाना ‘तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ’. इस गाने को उस वक्त लोगों ने काफी पसंद किया था. गाने में रवीना और सलमान की जोड़ी को भी लोगों ने प्यार दिया और ये गाना आज भी सुनने को मिल जाता है.

मुंबई की 12 सड़कों के नाम वाला गाना

साल 1991 में सलमान खान और रवीना टंडन की फिल्म ‘पत्थर के फूल’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया था. फिल्म का एक गाना ‘तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ’ तो बहुत पॉपुलर हुआ था. इस गाने को दाउद इब्राहिम के भाई गाने को लिखने वालों की टीम में शामिल थे. इस गाने के राइटर्स को लेकर अगर आप गूगल सर्च करें तो इसके लेखकों में देव कोहली और रविंदर रावल जैसे नाम भी आपको मिल जाएंगे. वहीं कुछ सोर्सेज (एप्पल म्यूजिक) में नूर कास्कर का भी जिक्र है. नूर, दाउद के भाई थे. ये गाना इसलिए भी पॉपुलर था क्योंकि इसमें मुंबई की 12 सड़कों के नाम लिए गए थे.

सलमान की हिट फिल्म का गाना

साल 1991 में आई फिल्म पत्थर के फूल एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म है. अनंत बलानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जी.पी.सिप्पी और विवेक वासवानी ने प्रोड्यूस की थी. फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक लड़की के प्यार पर बेस्ड है. फिल्म साल 1991 में हिट साबित हुई थी. इस फिल्म से रवीना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. फिल्म में 13 गाने थे, इनमें ‘कभी तू छलिया लगता है’, ‘तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ’, ‘सजना तेरे बिना क्या जीना’ सभी गाने हिट थे.

बता दें कि ये गाना इसलिए भी उस वक्त चर्चा में रहा, क्योंकि इस गाने में मुंबई की सड़कों के नाम लिए गए थे. गाने में बोल हैं, कभी लिंकिंग रोड, वार्डन रोड, कैडल रोड, पेडर रोड, टर्नर रोड, कार्टर रोड, चर्नी रोड इस तरह इस गाने में मुंबई की 12 सड़कों के नाम हैं. गाने का म्यूजिक इतना रोमांटिक है कि ये गाना सुनने वालों के दिल को छू जाता है.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 23, 2026, 20:57 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. कम मानदेय में ऑनलाइन काम का दबाव, एंड्राइड मोबाइल की मांग को लेकर समूह सखियों ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

Asian Games Day-5 Result: मीराबाई ने दिलाई चांदी, निशानेबाजी और सॉफ्ट टेनिस में चमके कांस्य, देखें 5वें दिन का पूरा रिपोर्ट कार्ड

Next Post
Asian Games Day-5 Result: मीराबाई ने दिलाई चांदी, निशानेबाजी और सॉफ्ट टेनिस में चमके कांस्य, देखें 5वें दिन का पूरा रिपोर्ट कार्ड

Asian Games Day-5 Result: मीराबाई ने दिलाई चांदी, निशानेबाजी और सॉफ्ट टेनिस में चमके कांस्य, देखें 5वें दिन का पूरा रिपोर्ट कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.