• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रिलीज होते ही छा गया ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर, पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मान खुराना, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

Admin by Admin
September 23, 2026
in मनोरंजन
0
रिलीज होते ही छा गया ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर, पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मान खुराना, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे


Last Updated:September 23, 2026, 19:36 IST

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच अवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो भारत आने के बाद एक हादसे का शिकार हो जाता है और अपनी याददाश्त खो बैठता है. इसके बाद शुरू होती है ऐसी मजेदार कहानी, जिसमें कॉमेडी के साथ एक्शन और खूब सारा कन्फ्यूजन देखने को मिलता है. ट्रेलर में आयुष्मान का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

रिलीज होते ही छा गया 'उड़ता तीर' का ट्रेलर, पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मानZoom

गाने के बोल ने जीता था लोगों का दिल

नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच अवेटेड फिल्म’उड़ता तीर’ का ट्रेलर फाइनली सामने आ चुका है. ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और रोमांच का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है.पाकिस्तानी जासूस के रोल में आयुष्मान तो आपका दिल जीत लेंगे. उनकी जिंदगी में होने वाली उथल पुथल पूरी कहानी ही मजेदार मोड़ पर ले आती है. फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर काफी दिलचस्प है. पाकिस्तानी जासूस बनकर भारत आए शख्स के इर्द-गिर्द ही पूरी कहानी दर्शाई गई है. लेकिन यहां उसका एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी याददाश्त चली जाती है.कहानी में मजा तब आता है, जब वह खुद को भारतीय समझने लगता है. ट्रेलर में यही चीज बड़ी मजेदार है, कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर आपका दिल जीत लेगा.

ट्रेलर में दिखा आयुष्मान का दमदार अवतार

ट्रेलर में आयुष्मान खुराना का किरदार दिल में जुनून और आंखों में जोश लिए नजर आ रहा है. वह पाकिस्तान से जासूस बनकर भारत आता है और भारत में भारत माता के जयकारे लगाता है. वहीं सारा अली खान भी उनका साथ देती दिख रही हैं. दोनों की जोड़ी और फिल्म के बाकी कलाकारों की मौजूदगी ट्रेलर को और मजेदार बनाती है. फिल्म में कई ऐसे सीन भी हैं, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं.

आते ही छा गया ट्रेलर

आयुष्मान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म की कहानी को नया और एक्टर के रोल को दमदार बताया है.वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार इतने समय बाद एक नई और फ्रेश फिल्म आ ही गई.’ एक अन्य यूजर ने फिल्म में रैपर एमीवे बंटाई की मौजूदगी पर भी खुशी जताई.इस फिल्म से आकाश ए कौशिक बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं.

बता दें कि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में उनके और सारा के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे जबरदस्त कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे.’उड़ता तीर’ को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की एक और साथ में बनाई गई फिल्म है.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 23, 2026, 19:36 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 20 गिरफ्तार

Next Post

Asian Games: बैडमिंटन में भारतीय शटलर फिर नहीं तोड़ पाए चीन की दीवार, लगातार दूसरी बार टूटा सपना, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

Next Post
Asian Games: बैडमिंटन में भारतीय शटलर फिर नहीं तोड़ पाए चीन की दीवार, लगातार दूसरी बार टूटा सपना, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

Asian Games: बैडमिंटन में भारतीय शटलर फिर नहीं तोड़ पाए चीन की दीवार, लगातार दूसरी बार टूटा सपना, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.