• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Asian Games: बैडमिंटन में भारतीय शटलर फिर नहीं तोड़ पाए चीन की दीवार, लगातार दूसरी बार टूटा सपना, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

Admin by Admin
September 23, 2026
in खेल
0
Asian Games: बैडमिंटन में भारतीय शटलर फिर नहीं तोड़ पाए चीन की दीवार, लगातार दूसरी बार टूटा सपना, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष


Last Updated:September 23, 2026, 17:52 IST

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन को चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत को चीन के सामने 1-3 से हार मिली. इस हार के साथ भारतीय बैडमिंटन टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ेगा. पिछली बार भी भारत को चीन के खिलाफ ही हार मिली थी. हालांकि, पिछले एशियन गेम्स में भारत और चीन के बीच फाइनल खेला गया था.

बैडमिंटन में भारतीय शटलर फिर नहीं तोड़ पाए चीन की दीवार, दूसरी बार टूटा सपनाZoom

भारतीय बैडमिंटन टीम ने जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. सेमीफाइनल में भापरतीय टीम को चीन के खिलाफ 1-3 से करारी हार मिली. भारत ने 2023 में हांगझोउ में हुए पिछले एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था. तब भी भारतीय टीम को फाइनल में चीन के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ही भारत की ओर से एकमात्र जीत दर्ज कर सकी.

भारत के सेमीफाइनल तक के सफर के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके और पहले एकल मुकाबले में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी शी यू कि के खिलाफ 16-21, 18-21 से हार गए जिससे भारत 0-1 से पिछड़ गया.

सात्विक और चिराग ने भारत के लिए दर्ज की इकलौती जीत

इसके बाद सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी को 21-11, 22-20 से हराया. पहले युगल मुकाबले में मिली इस जीत से भारत ने पांच मैच के इस मुकाबले में वापसी की और इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में सेमीफाइनल को 1-1 से बराबर कर दिया.

भारत की उम्मीदें युवा आयुष शेट्टी पर टिकी थीं लेकिन दुनिया के 20वें नंबर के इस खिलाड़ी को दुनिया के 12वें नंबर के ली शी फेंग के खिलाफ दूसरे एकल मैच में 19-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत 1-2 से पीछे हो गया. इसके बाद भारत को मुकाबले में बनाए रखने की जिम्मेदारी हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी पर थी जिन्हें हे जी टिंग और लियू यी की जोड़ी से भिड़ना था.

कड़ी चुनौती के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों को मिली निराशा

दुनिया की 25वें नंबर की भारतीय जोड़ी को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. चेन बोयांग के अचानक बीमार पड़ने के बाद अंतिम समय में टीम में शामिल किए गए जी टिंग और लियू ने भारतीय जोड़ी को 21-16, 17-21, 21-9 से हराकर चीन को मुकाबले में जीत दिलाई और फाइनल में जगह पक्की की. हालांकि भारतीय पुरुष टीम के लिए यह एक सराहनीय परिणाम रहा क्योंकि उसने 40 साल में पहली बार लगातार दो एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा का पदक जीता है. इससे पहले भारत ने 1982 और 1986 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 23, 2026, 17:52 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

रिलीज होते ही छा गया ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर, पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मान खुराना, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

Next Post

नोएडा की डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सैलरी से 5 लाख का मुआवजा वसूलने के आदेश पर रोक

Next Post
नोएडा की डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सैलरी से 5 लाख का मुआवजा वसूलने के आदेश पर रोक

नोएडा की डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सैलरी से 5 लाख का मुआवजा वसूलने के आदेश पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.