• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ‘राम’? रणबीर कपूर के डर से नहीं करना चाहते थे फिल्म, 1 वजह से की हां

Admin by Admin
September 23, 2026
in मनोरंजन
0
कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ‘राम’? रणबीर कपूर के डर से नहीं करना चाहते थे फिल्म, 1 वजह से की हां

[ad_1]

Last Updated:September 23, 2026, 16:15 IST

एक्टर देव शर्मा जल्द ही फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म में वो अंजलि अरोड़ा के अपोजिट नजर आएंगे. अंजलि अरोड़ा मां सीता और देव शर्मा भगवान राम के किरदार में दिखने वाले हैं. हालांकि, इस किरदार का ऑफर मिलने के बाद उन्होंने तुरंत हामी नहीं भरी थी. इसकी एक बड़ी वजह रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बड़े बजट की ‘रामायण’ थी. देव के मन में सवाल था कि जब इसी कहानी पर एक बड़ी फिल्म पहले से बन रही है, तो एक और रामायण बनाने की जरूरत क्यों है. हालांकि पिता की सलाह पर उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी.

कौन हैं अंजलि अरोड़ा के 'राम'? रणबीर कपूर के डर से नहीं करना चाहते थे फिल्मZoom

फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी.

नई दिल्ली. एक्टर देव शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में देव को मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भूमिका निभाने का मौका मिला है. हालांकि, इस किरदार का ऑफर मिलने पर उनका पहला रिएक्शन हां कहने का नहीं था. वो भगवान राम का किरदार अदा करने से डर रहे थे जिस वजह से उन्होंने पहले मना कर दिया था. दरअसल, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि जब रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बड़े बजट की ‘रामायण’ पहले से बन रही है, तो इसी कहानी पर एक और फिल्म बनाने की जरूरत क्या है?

आईएएनएस से बातचीत में देव शर्मा ने उस दिन को याद किया, जब उन्हें ‘श्री रामायण कथा’ के लिए फोन आया था. उन्होंने बताया कि वह रविवार का दिन था और उस वक्त वह घर पर बैठकर आलू के पराठे खा रहे थे. तभी फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह ने उन्हें फोन किया और अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया. देव को लगा कि शायद उन्हें लक्ष्मण या रावण जैसे किसी किरदार के लिए अप्रोच किया जा रहा है.

रणबीर कपूर के डर से ‘राम’ नहीं बनना चाहते थे देव शर्मा

जब निर्देशक ने बताया कि वह फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, तो अभिनेता हैरान रह गए. देव के मुताबिक, अब तक उन्होंने पर्दे पर ज्यादातर मॉडर्न और कुछ लाउड किस्म के किरदार निभाए थे. इसलिए उन्हें लगा कि ऐसे रोल उनकी अभिनय शैली के ज्यादा करीब हैं. भगवान राम जैसे किरदार की गंभीरता और जिम्मेदारी को लेकर वह शुरुआत में काफी असमंजस में थे.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. लाइन बनाते समय लाइन मैंन को मारा करेंट

Next Post

किसको याद करके रो पड़ी मनु भाकर, एशियन गेम्स में हार के बाद क्यों याद आए उनको पुराने कोच और उनकी सोच?

Next Post
किसको याद करके रो पड़ी मनु भाकर, एशियन गेम्स में हार के बाद क्यों याद आए उनको पुराने कोच और उनकी सोच?

किसको याद करके रो पड़ी मनु भाकर, एशियन गेम्स में हार के बाद क्यों याद आए उनको पुराने कोच और उनकी सोच?

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement