• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राबर्ट्सगंज में डायवर्जन रूट लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


राबर्ट्सगंज नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए 21 सितंबर से डायवर्जन रूट लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटे वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
पन्नूगंज की ओर से राबर्ट्सगंज आने वाले छोटे वाहन रेलवे क्रॉसिंग से पहले नहर पुलिया से बाएं मुड़कर रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास निकलेंगे। इसके बाद दण्डईत बाबा मंदिर की ओर से शहर में प्रवेश करेंगे।

Advertisement
Advertisement

वहीं, राबर्ट्सगंज से पन्नूगंज की ओर जाने वाले छोटे वाहन राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग के किनारे से होकर सीधे पन्नूगंज की ओर जाएंगे। इस मार्ग पर वर्तमान में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन रूट पर बस, ट्रक समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा। पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन से निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. सुकृत में खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, चालक-खलासी की मौत

Next Post

‘रोजा’ फेम मधु शाह ने लालबागचा राजा को चढ़ाए ₹500, पलक झपकते गायब हुआ नोट, क्या देखा वीडियो?

Next Post
‘रोजा’ फेम मधु शाह ने लालबागचा राजा को चढ़ाए ₹500, पलक झपकते गायब हुआ नोट, क्या देखा वीडियो?

'रोजा' फेम मधु शाह ने लालबागचा राजा को चढ़ाए ₹500, पलक झपकते गायब हुआ नोट, क्या देखा वीडियो?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.