• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

श्रुति हासन का टूटा दिल, शादी करने वाली थीं हसीना, अब 40 साल की उम्र में बनना चाहती हैं मां

Admin by Admin
September 23, 2026
in मनोरंजन
0
श्रुति हासन का टूटा दिल, शादी करने वाली थीं हसीना, अब 40 साल की उम्र में बनना चाहती हैं मां

[ad_1]

Last Updated:September 23, 2026, 08:17 IST

कमल हासन की लाडली श्रुति हासन अपने अभिनय के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. श्रुति अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने से कभी नहीं हिचकिचाती हैं. हाल ही में श्रुति हासन ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर शिरकत की.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार, राजकुमार राव और इमरान खान जैसे कलाकारों के साथ हिंदी सिनेमा में काम कर चुकीं श्रुति हासन 40 साल की उम्र में सिंगल हैं. एक्ट्रेस ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. वो कहती हैं कि शादी में भरोसा नहीं होने के बावजूद वो पार्टनरशिप में यकीन रखती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

एक्टर-सिंगर श्रुति हासन 40 साल की उम्र में भी अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं. वो सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर कहती हैं कि वो पार्टनरशिप में यकीन रखती हैं. वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन इससे भी शादी को लेकर उनका नजरिया नहीं बदला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

श्रुति ने साफ किया कि वह शादी के रिश्ते के खिलाफ नहीं हैं. उनके मुताबिक, उन्हें रिश्ते में साथ और अपनापन पसंद है, लेकिन वह किसी तय सामाजिक ढांचे में खुद को फिट नहीं करना चाहतीं. उन्हें लगता है कि शादी से ज्यादा जरूरी है कि इंसान रिश्ते में रहते हुए अकेला महसूस ना करे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कमल हासन की लाडली कहती हैं कि वह कुछ मामलों में काफी पारंपरिक हैं, लेकिन उनकी सोच किसी के दबाव में नहीं बनी है. वह खुद अपनी जिंदगी और रिश्तों को लेकर फैसले लेना पसंद करती हैं. एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड संग शादी करने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वो रिश्ता मुकम्मल नहीं हो सका. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

श्रुति हासन का मानना है कि शादी सिर्फ पेपर पर होती है. रिश्ता उससे कई पहले बन और बिगड़ जाता है. इंडिया में जिस तरफ शादी पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं एक्ट्रेस ने उसपर भी खुलकर बात की. वो कहती हैं कि शादी सिर्फ पेपर साइन करने का नाम होना चाहिए. हालांकि श्रुति हसन कहती हैं कि वो उन लोगों को जज नहीं करती हैं जो धूमधाम से शादी करते हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

शादी को लेकर अपनी झिझक के बारे में बात करते हुए श्रुति ने कहा कि उन्हें शादी की कागजी प्रक्रिया और उस पर होने वाला जरूरत से ज्यादा खर्च कुछ खास पसंद नहीं है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर इतना सब कुछ किसके लिए किया जाता है. श्रुति के मुताबिक, वह इस बात को ज्यादा महत्व देती हैं कि दो लोग हर दिन एक-दूसरे को चुनें, न कि सिर्फ शादी के कागज उन्हें साथ रखें. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

श्रुति हासन मां बनने की ख्वाहिश भी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि वो मां बनना चाहती हैं, लेकिन इससे पहले श्रुति हासन सिंगल मदर होने के बारे में भी अपनी राय व्यक्त कर चुकी हैं. उन्होंने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो सिंगल पेरेंट नहीं बनना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

श्रुति हासन का मानना है कि एक बच्चे के लिए मां और पिता दोनों का होना बहुत जरूरी है. श्रुति हासन और अक्षरा हासन भी सिंगल पेरेंट्स के साथ बड़ी हुई हैं. कमल हासन और सारिका दोनों बेटियों के जन्म के बाद ही अलग हो गए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shrutzhaasan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 23, 2026, 08:17 IST

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Aaj Ka Mausam Live | IMD Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, ओडिशा के साथ 4 राज्यों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Next Post

UP Top News: सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, कानपुर के मॉल में बड़ी छापेमारी

Next Post
UP Top News: सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, कानपुर के मॉल में बड़ी छापेमारी

UP Top News: सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, कानपुर के मॉल में बड़ी छापेमारी

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement