• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एक्टर से होस्ट बनने जा रहे पंकज त्रिपाठी, पहली बार संभालेंगे अवॉर्ड शो की कमान, बोले- ‘थोड़ी घबराहट और बहुत खुशी है’

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
एक्टर से होस्ट बनने जा रहे पंकज त्रिपाठी, पहली बार संभालेंगे अवॉर्ड शो की कमान, बोले- ‘थोड़ी घबराहट और बहुत खुशी है’

[ad_1]

Last Updated:September 22, 2026, 15:50 IST

पंकज त्रिपाठी ने एक्टिंग के बाद अब एक नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर ली है. एक्टर पहली बार किसी अवॉर्ड शो को होस्ट करते नजर आएंगे. वह आईआईएफए डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की मेजबानी अली फजल के साथ करेंगे. इस नए रोल को लेकर पंकज ने कहा कि उन्हें थोड़ी घबराहट है, लेकिन इस मौके की खुशी उससे कहीं ज्यादा है.

ख़बरें फटाफट

एक्टर से होस्ट बनने जा रहे पंकज त्रिपाठी, पहली बार संभालेंगे अवॉर्ड शो की कमानZoom

पंकज के फैंस हैं एक्साइटेड

नई दिल्ली. एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही एक नई जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे. वह पहली बार किसी अवॉर्ड शो को होस्ट करने जा रहे हैं. पंकज त्रिपाठी आईआईएफए डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 के होस्ट होंगे. एक्टर ने इसे अपने अब तक के एक्टिंग करियर से बिल्कुल अलग और खास अनुभव बताया है.

पंकज ने कहा कि उनके करियर का ज्यादातर हिस्सा कैमरे के सामने अलग-अलग किरदार निभाते हुए बीता है. ऐसे में पहली बार किसी अवॉर्ड शो के मंच पर होस्ट की भूमिका निभाना उनके लिए काफी रोमांचक है. उन्होंने माना कि इस नए रोल को लेकर उन्हें थोड़ी घबराहट भी है, लेकिन इसके साथ ही वह काफी खुश और उत्साहित भी हैं.

पंकज ने कहा कि सम्मान की बात है

पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘एक एक्टर के लिए कुछ पल ऐसे होते हैं जो थोड़ी ज्यादा घबराहट और बहुत सारी खुशी लेकर आते हैं और पहली बार आईआईएफए डिजिटल अवॉर्ड्स को होस्ट करना उन्हीं में से एक है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने सफर का ज्यादातर समय कैमरे के सामने किरदारों के जरिए कहानियां सुनाते हुए बिताया है. इसलिए आईआईएफए के मंच पर एक बिल्कुल अलग भूमिका में आना उनके लिए रोमांचक होने के साथ-साथ सम्मान की बात भी है. अपनी बात आगे रखते हुए एक्टर ने कहा कि यह पहली बार होगा जब वह किसी अवॉर्ड शो की मेजबानी करेंगे और इसी वजह से यह पल उनके लिए और भी खास है. उन्होंने डिजिटल दुनिया में आए बदलाव का भी जिक्र किया. पंकज के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कहानियां बनाने, नए टैलेंट को पहचान मिलने और दर्शकों तक पहुंचने के तरीके को काफी बदल दिया है.

आईआईएफए के मंच पर दिखेगा पंकज का अलग अंदाज

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि आईआईएफए ने हमेशा भारतीय सिनेमा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया है. अब वह आईआईएफए डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 के मंच पर जोश, गर्मजोशी और थोड़े से ह्यूमर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. न्होंने कहा, ‘मैं स्टेज के दूसरी तरफ से आईआईएफए के जादू को महसूस करने का इंतजार नहीं कर सकता और उम्मीद करता हूं कि मैं इसके साथ न्याय कर पाऊंगा.”

अली फजल के साथ होस्ट करेंगे पंकज

आईआईएफए के आने वाले एडिशन में डिजिटल और मेन अवॉर्ड सेरेमनी के लिए दो अलग-अलग होस्टिंग जोड़ियां बनाई गई हैं. पंकज त्रिपाठी और अली फजल मिलकर आईआईएफए डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे. वहीं, आईआईएफए अवॉर्ड्स 2027 की मेन सेरेमनी की मेजबानी करण जौहर और वरुण धवन करेंगे. इस स्टार-स्टडेड अवॉर्ड समारोह में कई बड़े सितारों की खास परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी. सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जाह्नवी कपूर स्पेशल परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 22, 2026, 15:50 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Ghaziabad News: सरकारी विभागों पर 212 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया, बिजली विभाग अकेले दबाए बैठा है 145 करोड़

Next Post

घोरावल. 25 अतिरिक्त हलकों का चार्ज छोड़ा, 131 गांवों के काम का बहिष्कार

Next Post

घोरावल. 25 अतिरिक्त हलकों का चार्ज छोड़ा, 131 गांवों के काम का बहिष्कार

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement