• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Daayra Vs Vibe: कुणाल खेमू की फीकी कॉमेडी के आगे भी FAIL है करीना की क्राइम-थ्रिलर, अब तक ‘वाइब’ से आधी रही कमाई

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
Daayra Vs Vibe: कुणाल खेमू की फीकी कॉमेडी के आगे भी FAIL है करीना की क्राइम-थ्रिलर, अब तक ‘वाइब’ से आधी रही कमाई


Last Updated:September 22, 2026, 08:52 IST

Daayra Vs Vibe Box office collection: पिछले हफ्ते हनुमान अंश और मिर्जापुर की दहाड़ के बीच बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में टकराईं. इन दोनों फिल्मों में नामी सितारे हैं लेकिन इसके बावजूद महज 4 दिन के अंदर ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी. अब ऐसे में सवाल ये भी खड़ा होता है कि क्या बॉलीवुड में स्टार पावर कमजोर हो रही है. खैर ये बाद की बात है लेकिन पहले इन दोनों फिल्मों की कमाई जान लेते हैं.

नई दिल्ली. पिछले हफ्ते 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने दस्तक दी. हनुमान अंश और मिर्जापुर की दहाड़ के बीच ये दो फिल्में आई और दोनों ही फुस्स होती दिख रही हैं. एक तरफ जहां करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ रिलीज हुई. वहीं दूसरी तरफ कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ ने थिएटर्स में दस्तक दी.

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ की. क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ दो पुलिस अफसरों की कहानी है. इसमें करीना और पृथ्वीराज दोनों ही पुलिस अफसर के रोल में दिख रहे हैं. फिल्म की कहानी एक एनकाउंटर के इर्द-गिर्द बुनी गई है.

करीना कपूर ने फिल्म ‘दायरा’ में एक ऐसी पुलिस अफसर का रोल अदा किया है जो कानून के दायरे में रहकर काम करती हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ऐसे अफसर के रोल में हैं जिसपर गलत तरीके से एनकाउंटर का आरोप है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म में क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर मौजूद है लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखकर लगता है कि फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही है. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार महज 4 दिन में ही करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म की हालत खस्ता हो गई है.

करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ को देशभर में 1,562 शोज मिले. रिलीज के बाद बीते सोमवार को फिल्म की असली परीक्षा हुई जिसमें वो बुरी तरह फेल हो गई. ‘दायरा’ ने चौथे दिन महज 0.45 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी.

Advertisement
Advertisement

इन शुरुआती चार दिनों को मिलाकर फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन अब तक केवल 4.95 करोड़ रुपये ही हो पाया है. बीते सोमवार को फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर महज 25 लाख रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 7.68 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है.

अब बात करते हैं कुणाल खेमू की ‘वाइब’ की. इस कॉमेडी फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म को क्रिटिक्स के भी कुछ खास अच्छे रीव्यू नहीं मिले हैं. कुणाल खेमू की ‘वाइब’ में ‘वाइब’ की कमी है जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में साफ दिख रहा है.

‘वाइब’ में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में दिख रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वाइब’ का पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया. फिल्म की कमाई में रविवार के मुताबिक 70 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई.

बीते सोमवार को फिल्म ने देश भर में कुल 2,609 शोज के जरिए महज 0.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 8.35 करोड़ रुपये और कुल भारत में ग्रॉस कलेक्शन 10.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘वाइब’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विदेशों में भी कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी को कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है. फिल्म ने चौथे दिन विदेशों में 25 लाख रुपये की कमाई की जिसके साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ‘वाइब’ का बिजनेस 1.50 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 22, 2026, 08:52 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

2500 रुपये हर महीने और तीन महीने में एक साथ भुगतान, जानें किन बच्चों को मिलेगा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ

Next Post

150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Next Post
150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड... अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.