• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2500 रुपये हर महीने और तीन महीने में एक साथ भुगतान, जानें किन बच्चों को मिलेगा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ

Admin by Admin
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
2500 रुपये हर महीने और तीन महीने में एक साथ भुगतान, जानें किन बच्चों को मिलेगा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ


मथुरा: केंद्र और राज्य सरकार लोगों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतार रही हैं. इन योजनाओं का लाभ लगातार लाभार्थियों को दिया जा रहा है. एक योजना ऐसी है, जो निराश्रित बच्चों को हर महीने अनुदान दे रही है. योजना का लाभ किस तरह से लाभार्थी ले सकते हैं और आवेदन करने के लिए किन-किन कागजों की जरूरत होती है, इसकी जानकारी हम आपको बताते हैं.

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से बच्चों को मिल रहा लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनेकों ऐसी योजनाएं धरातल पर उतार रखी हैं, जो लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं. सरकार की एक योजना ऐसी है, जिसके तहत बच्चों को हर महीने अनुदान दिया जाता है. इस योजना के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा और पोषण के लिए अनुदान राशि प्रति माह दी जाती है. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत निराश्रित बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाता है.

माता-पिता की मृत्यु होने पर मिलती है अनुदान राशि

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने लोकल 18 को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य बहुत ही अच्छी और लाभकारी योजना है. इस योजना का लाभ ऐसे परिवार के बच्चों को दिया जाता है, जिनके माता-पिता या दोनों की मृत्यु हो चुकी हो. बच्चों को 2500 रुपये प्रति माह अनुदान राशि दी जाती है. यह अनुदान राशि बच्चों के बैंक खाते में आती है.

तीन महीने में बैंक खाते में डाली जाती है राशि

Advertisement
Advertisement

विकास कुमार ने बताया कि यह राशि तिमाही किस्त के रूप में लाभार्थी के बैंक खाते में डाली जाती है. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के तहत बच्चों को शिक्षा और पोषण के लिए यह अनुदान राशि दी जाती है. जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो जाती है, उन्हें आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती है. वे अपना स्कूल का कार्ड लगाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अगर बच्चा शिक्षा ग्रहण कर रहा है, तभी यह योजना उसके लिए लागू होगी.

योजना के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. इनमें मृतक माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्कूल में एडमिशन का रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल है.

ऑफलाइन होता है योजना का रजिस्ट्रेशन

योजना के तहत निराश्रित बच्चों को शिक्षा और पोषण के लिए अनुदान दिया जा रहा है. 2500 रुपये प्रति माह की राशि तीन महीने की किस्त में बैंक खाते में डाली जाती है. योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन किया जाता है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

रानी मुखर्जी-आमिर खान का गाना, उदित नारायण-अलका याग्निक ने दी आवाज, 28 साल बाद भी आंखें नम कर देती है धुन

Next Post

Daayra Vs Vibe: कुणाल खेमू की फीकी कॉमेडी के आगे भी FAIL है करीना की क्राइम-थ्रिलर, अब तक ‘वाइब’ से आधी रही कमाई

Next Post
Daayra Vs Vibe: कुणाल खेमू की फीकी कॉमेडी के आगे भी FAIL है करीना की क्राइम-थ्रिलर, अब तक ‘वाइब’ से आधी रही कमाई

Daayra Vs Vibe: कुणाल खेमू की फीकी कॉमेडी के आगे भी FAIL है करीना की क्राइम-थ्रिलर, अब तक 'वाइब' से आधी रही कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.