• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सच हुआ आयुष्मान खुराना का सपना, ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट पर छूते थे सूरज बड़जात्या के पैर, खुद बताई वजह

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
सच हुआ आयुष्मान खुराना का सपना, ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट पर छूते थे सूरज बड़जात्या के पैर, खुद बताई वजह

[ad_1]

Last Updated:September 21, 2026, 16:29 IST

बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फैमिली-ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आयुष्मान इस फिल्म में शरवरी के साथ नजर आने वाले हैं. ‘ये प्रेम मोल लिया’ में शरवरी और आयुष्मान पहली बार साथ दिखेंगे.

नई दिल्ली. सूरज बड़जात्या अपनी फैमिली स्टाइल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अब वो आयुष्मान और शरवरी के साथ फिल्म ये प्रेम मोल लिया लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का हाल की में टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ. इस गाने के लॉन्च के दौरान अभिनेता ने अपने फिल्मी सफर और बचपन की यादों को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए.

आयुष्मान खुराना ने फिल्म के टाइटल ट्रैक रिलीज के दौरान बताया कि सूरज बड़जात्या के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था. आयुष्मान ने बातचीत के दौरान साझा किया कि उन्हें असल मायनों में हिंदी सिनेमा से गहरा लगाव 1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ देखने के बाद हुआ था.

एक्टर ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि उस फिल्म में जिस तरह से कई परिवारों को एक साथ खुशी मनाते और रिश्तों को निभाते हुए दिखाया गया था, उसने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी थी. आयुष्मान खुराना ने कहा, ‘उस फिल्म को देखने के बाद मुझे ‘प्रेम’ नाम से और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ हमारे संयुक्त परिवारों की ताकत से एक अलग ही किस्म का प्यार हो गया था’.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आज जब वह खुद राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, तो उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं होता कि वह इस प्रतिष्ठित बैनर के हीरो बन चुके हैं. राजश्री प्रोडक्शन हाउस के साथ अपने इस खास रिश्ते पर बात करते हुए आयुष्मान ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि यह बंधन सिर्फ उनका व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि यह पूरे हिंदुस्तान और यहां के हर एक परिवार का साझा रिश्ता है.

आयुष्मान खुराना ने आगे कहा कि पीढ़ियों से राजश्री ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीय परिवारों को सिनेमाघरों और संस्कृति से जोड़े रखने की जो बड़ी जिम्मेदारी उठाई है. वो वाकई बेहद खूबसूरत और सराहनीय है.

इस दौरान आयुष्मान ने फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या से जुड़ा एक बेहद प्यारा और अनमोल किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि सेट पर सूरज बड़जात्या के संस्कार और उनकी सादगी ने उनका दिल जीत लिया.

आयुष्मान ने याद करते हुए बताया, ‘जब भी सूरज सर मेरी वैनिटी वैन में आते थे, तो वह अंदर कदम रखने से पहले हमेशा अपने जूते बाहर ही उतार देते थे. मैं उनसे बार-बार कहता था कि, ‘सर, प्लीज जूते मत उतारिए, आप वैनिटी के अंदर आ जाइए, लेकिन वह कभी मेरी बात नहीं मानते थे’.

एक्टर आगे कहते हैं कि सूरज बड़जात्या हमेशा जूते बाहर उतारकर अंदर आते थे. आयुष्मान आगे कहते हैं, ‘इसके बाद मैं उनके चरण स्पर्श करते थे. वह मुझे आशीर्वाद में ‘आयुष्मान भव’ कहते थे और फिर मुझे सीन समझाते थे’. अभिनेता का मानना है कि यह अनुभव उनके लिए सिर्फ किसी बचपन के सपने के सच होने जैसा नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन का एक बहुत बड़ा और अनमोल पल है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 21, 2026, 16:29 IST

[ad_2]

Source link

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज आएंगे रिश्ते, भूलकर भी न करें ये गलती

Next Post

25 सितंबर तक हो जाएगा… जब सुप्रीम कोर्ट में बोले SG तुषार मेहता, राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार हुई चोरी

Next Post
25 सितंबर तक हो जाएगा… जब सुप्रीम कोर्ट में बोले SG तुषार मेहता, राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार हुई चोरी

25 सितंबर तक हो जाएगा... जब सुप्रीम कोर्ट में बोले SG तुषार मेहता, राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार हुई चोरी

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement