Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 September 2026 : मेष राशि के रिश्तों में आज पॉजिटिविटी देखने को मिलेगी. साथी से भविष्य की योजना पर बातचीत हो सकती है. परिवार में धार्मिक चर्चा हो सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज शुभ समय 11:27 से लेकर 12:15 दोपहर तक रहेगा. कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. आज आपकी ऊर्जा और जल्दबाजी में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है. जल्दबाजी से बचना होगा. आज शुभ अंक 3 और भाग्यांक 9 होगा. भाग्य आज आपके साथ 83 प्रतिशत रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहेगा. प्यार और रिश्तों में सकारात्मकता रहेगी. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह मिलेगी. आज ऋतु वर्षा है. मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. योग अतिगण्ड है. करण वाणि है. आज चंद्रमा धनु राशि और सूर्य कन्या राशि में रहेंगे. सूर्योदय 5:47 पर और सूर्यास्त 5:55 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:27 से लेकर 12:15 दोपहर तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 2:53 मिनट से लेकर 4:24 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम करने से परहेज करें.
न करें ऐसा निवेश
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में नई योजना बनाने और पुराने काम को आगे बढ़ाने का दिन है. व्यापार के में दूर के ग्राहक या पुराने संपर्क उपयोगी हो सकते हैं. कागजी कार्रवाई पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. धन की स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है. आय बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे, रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावनाएं हैं, लेकिन आज अनावश्यक जोखिम या जल्दबाजी का कोई निवेश न करें.
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज अविवाहित जातकों के लिए किसी परिचित या दूर के संपर्क से सकारात्मक समाचार मिल सकता है. परिवार में धार्मिक या शुभ चर्चा हो सकती है. पिता या अथवा किसी वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन मिलेगा. छोटी बात पर बहस करने से बचें. स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन पेट, पाचन और थकान और तनाव पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी. पर्याप्त मात्रा में पानी लें. भोजन समय पर करें. किसी वास्तविक स्वास्थ्य समस्या में चिकित्सीय सलाह आवश्यक होगा.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज शुभ अंक 3 और भाग्यांक 9 होगा. भाग्य आज आपके साथ 83 प्रतिशत रहेगा. शुभ दिशा पूर्व और उत्तर-पूर्व होगी. शुभ रंग लाल और पीला, शुभ ग्रह मंगल और गुरु है. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. आज एकादशी व्रत रखें. भगवान विष्णु की पूजा करें. तुलसी का अर्चन करें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
