Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 22 सितंबर का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से खास रहने वाला है. रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिल सकती है और कारोबार से जुड़ा कोई काम भी आगे बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा. हालांकि, प्रेम और वैवाहिक रिश्तों में बातचीत के दौरान सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिषाचार्य से जानिए आज का राशिफल, निवेश से जुड़ी सलाह और कौन सा उपाय आपके लिए रहेगा शुभ.
Today Vrishabh Rashifal 22 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी साबित होगा. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी आज पहले से बेहतर होगी. आज आपको आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
बिजनेस डील होगी फ़ाइनल
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज उनका दिन भी बेहतरीन होगा. आप लम्बे समय से जिस प्लानिंग पर काम कर रहें है आज उसे आप मूर्त रूप दें पाएंगे. इसके अलावा आज आपकी कोई बिजनेस डील भी फ़ाइनल हो सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज वो ऑफिस में बिना किसी तनाव के काम कर पाएंगे. आज आपको आपके बॉस का सहयोग भी जरूर मिलेगा.
चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार के बजाए यदि चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न भी जरूर मिलेगा. आज आप चाहें तो किसी प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफ़ी बेहतर माना जा रहा है.
पार्टनर से बातचीत में रखें सावधानी
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उन्हें अपने रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. वरना इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा. जो लोग शादीशुदा है आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.
लडडू का लगाए भोग
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा अराधना जरूर करें. आज आप यदि किसी हनुमान मंदिर में जाकर उन्हें लड्डूओं का भोग लगाएंगे तो इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

