• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. जनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर ले गए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय……


— चोपन में लगातार अल्टीनेटर चोरी की घटनाओं से लोगों में चर्चा, पिछली चोरी का भी खुलासा नहीं


चोपन थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर स्थित एक वेल्डिंग दुकान के बाहर रखे जनरेटर का अल्टीनेटर अज्ञात चोर खोलकर ले गए। चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

मल्लाही टोला निवासी महेंद्र निषाद पुत्र स्व. बाबा राम साहनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चोपन बैरियर के पास उनकी वेल्डिंग की दुकान है। दुकान के बाहर जनरेटर रखा हुआ था। आरोप है कि 20 सितंबर की देर रात करीब 12:36 बजे अज्ञात चोर पहुंचे और जनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर चोरी कर ले गए।

पीड़ित के मुताबिक घटना की पूरी गतिविधि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराने की बात कहते हुए चोरों की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले सिन्दुरिया रोड से भी दो अल्टीनेटर चोरी होने की घटना सामने आई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार सामने आ रही अल्टीनेटर चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर है और लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games Day 3 Schedule: क्रिकेट में गोल्ड की जंग, हॉकी-शूटिंग में भी घमासान, जानें एशियन गेम्स के तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल

Next Post

‘PM, गृहमंत्री और CM योगी पर केस…’ प्रयागराज कोर्ट में हड़कंप, जज ने वकील पर ही ठोक दिया 50 हजार का जुर्माना

Next Post
‘PM, गृहमंत्री और CM योगी पर केस…’ प्रयागराज कोर्ट में हड़कंप, जज ने वकील पर ही ठोक दिया 50 हजार का जुर्माना

'PM, गृहमंत्री और CM योगी पर केस...' प्रयागराज कोर्ट में हड़कंप, जज ने वकील पर ही ठोक दिया 50 हजार का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.