Last Updated:
अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो फिल्मों के साथ ही अपने पोस्ट की वजह से भी चर्चाओं में बनी रहती हैं. अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने पोस्ट के जरिए आज के दौर की एक्ट्रेसेस के भारी-भरकम खर्च पर तंज कसा है.
नई दिल्ली. अमीषा पटेल एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छा गई है. बॉलीवुड में आए दिन फिल्मी सितारों के नखरे पर सवाल खड़े होते हैं. कई फिल्ममेकर्स दावा कर चुके हैं कि फिल्मी सितारों की बढ़ती फीस और खर्च के चलते फिल्मों का बजट बढ़ते जा रहा है.
पुराने दौर के कलाकार भी आजकल के कलाकारों पर सवाल खड़े कर चुके हैं. गुजरे दौर के एक्टर्स का कहना है कि अब के स्टार्स का स्टारडम उनके सिर पर चढ़कर बोलता है. इस फेहरिस्त में अमीषा पटेल का नाम भी शामिल हो गया है.
अमीषा पटेल ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट शेयर कर आज की दौर की युवा एक्ट्रेसेस के स्टारडम पर सवाल उठाए. उन्होंने एक्टर्स की बढ़ती फीस और उनके नखरों पर तंज कसा. अमीषा पटेल का कहना है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान आजकल कलाकार भारी-भरकम टीम के साथ घूमते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमीषा पटेल ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए तंज कसा था. एक्स पर एक्ट्रेस से एक यूजर ने पूछा कि आजकल के सितारे फिल्म प्रमोशन के दौरान बड़ी-बड़ी टीम साथ लेकर घूमते हैं जिसका पैसा प्रोड्यूसर की जेब से जाता है. क्या उन्हें लगता है कि ये सही है.
इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा पटेल ने तीखी टिप्पणी की. वो कहती हैं, आज कल की युवा एक्ट्रेसेस को अपने स्टारडम का भ्रम है. फिल्म प्रमोशन के लिए वो बड़ी टीम साथ लेकर घूमती हैं जिसका पैसा प्रोड्यूसर देते हैं. अमीषा आगे कहती हैं कि कई एक्ट्रेसेस का खर्च तो उनकी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा है.
अमीषा ने अपने पोस्ट में लिखा कि स्टारडम के भ्रम में एक्ट्रेसेस प्रोड्यूसर के खर्च पर बड़ी टीम लेकर चलती हैं. जबकि उनकी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी उनके खर्च से कम होता है. अमीषा ने आगे तंज कसते हुए कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि बिना किसी फिल्ममेकर के खर्च के भी एक्ट्रेसेस अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतना ही खर्च करती होंगी.
अमीषा पटेल के इस सवाल-जवाब राउंड के दौरान एक फैन ने पूछा कि क्या एक्ट्रेस कोई नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं. क्या उन्होंने हाल फिलहाल में कोई नई फिल्म साइन की है. इसपर भी अमीषा पटेल ने व्यंगात्मक जवाब दिया.
वो कहती हैं, ‘मैं ‘बाय वन गेट वन फ्री’ ऑफर वाली फिल्मों और 99 रुपये के टिकट वाली फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहती, वह भी रिलीज के पहले दिन से ही. फालतू की बकवास फिल्में करने से बेहतर है कि कुछ सालों में एक बार ‘गदर’ जैसी फिल्म बनाई जाए, और वह समय बहुत जल्द आएगा जब बॉक्स ऑफिस पर फिर से तहलका मचाया जाएगा’.

