• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चुर्क की समस्याओं को लेकर सीपीआईएम करेगी आंदोलन

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरहुआ के पंचायत भवन स्थित मीटिंग हॉल में रविवार को सीपीआईएम ब्रांच कमेटी चुर्क की बैठक हुई। अध्यक्षता का. सीताराम ने की। बैठक का संचालन ब्रांच प्रभारी कामरेड प्रेमनाथ ने किया। इसमें पार्टी संगठन के प्रशिक्षण, जन संगठनों के विस्तार तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में सोनभद्र के मुख्य चौक स्वर्ण जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तथा रॉबर्ट्सगंज कचहरी के पास छोटा चौराहा पर भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर बढ़ौली चौक पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement
Advertisement

रेलवे स्टेशन चुर्क के पास रेल लाइन पार करने के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि इससे ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मुसही-बिजरी-हरहुआ से चुर्क रेलवे स्टेशन होते हुए चुर्क फैक्टरी तक पीडब्ल्यूडी की करीब पांच किलोमीटर सड़क की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित है।

बैठक में चुर्क सीमेंट फैक्टरी के निजीकरण के बाद स्थानीय शिक्षित युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया गया। आरोप लगाया गया कि निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है। इसको लेकर जल्द बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री का. नन्दलाल आर्य, प्रेमनाथ, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला संयोजक का. बबुन्दर, हनुमान प्रसाद, रवीन्द्र, जयश्री प्रसाद, सीताराम, अनंत प्रसाद, रामेश्वर विश्वकर्मा, बबलू उर्फ शिवशंकर और राजबली आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

कोन. करमा पर्व पर समइलवा(बागेसोती) में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Next Post

सोनभद्र. व्यवस्था परिवर्तन के लिए बाबू जगदेव प्रसाद जी का रास्ता ही उपयोगी: छोटेलाल

Next Post

सोनभद्र. व्यवस्था परिवर्तन के लिए बाबू जगदेव प्रसाद जी का रास्ता ही उपयोगी: छोटेलाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.