संवाददाता@संदीप अग्रहरी….
— विकासखंड परिसर में स्वास्थ्य से लेकर पशु चिकित्सा तक के लगाए गए स्टॉल,

सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को स्थानीय विकासखंड परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। एक ही परिसर में अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी लेने का मौका मिला।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा, बाल विकास समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी अपनी जरूरत के अनुसार विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे और जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया के बारे में भी बताया। अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अवर अभियंता सुमित सिंह, संतेष राय, रजनी श्रीवास्तव, विकास दुबे, राम बहादुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।