संवाददाता@रामबली मिश्रा…

नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने रविवार को पत्रकारों से एक औपचारिक मुलाकात करके क्षेत्र का हालचाल जाना और कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना ही हमारी प्राथमिकता होगी और कहा कि किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी क्यों न प्रभावशाली हो।
मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले श्री सिंह सरल स्वभाव,मिलनसार व्यक्ति हैं 2002 में नौकरी की शुरुआत की पहली पोस्टिंग कौशांबी हुई थी। सोनभद्र में 2022 में आने के बाद म्योरपुर, जुगैल सहित कई थानों में सेवाएं दे चुके है।
प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों से कहा कि अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखना हैं साथ ही थाने में आने वाले सभी फरियादी चाहे वह गरीब या अमीर हो सभी के साथ न्याय होगा।
