• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंडमगंज. महुली में अबूझ परिस्थितियों में युवक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता….


विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत में महुअरिया टोला निवासी एक युवक की रविवार को दोपहर में अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक ओम प्रकाश शर्मा ( 35 वर्ष ) पुत्र चंद्रमणि शर्मा रविवार को दोपहर बाद धान के खेत में यूरिया खाद डालने के लिए निकले थे तभी रास्ते में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

Advertisement
Advertisement

बरसात से बचने के लिए उन्होंने एक आम के पेड़ के नीचे अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। परिवार जनों ने बताया कि करीब दो बजे दोपहर में राहगीरों ने युवक के मृत होने की खबर दी। ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई अभी कहा नहीं जा सकता। मौके पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होने की बात कही।

युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वृद्ध माता-पिता का सहारा और मासूम छोटे छोटे चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से घर में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

विंढमगंज. 66 वर्षों से जारी रामलीला के लिए नई कमेटी गठित

Next Post

एशियन गेम्स में इतिहास रचने से चूकीं क्विम्सी डिसूजा, टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मिली हार

Next Post
एशियन गेम्स में इतिहास रचने से चूकीं क्विम्सी डिसूजा, टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मिली हार

एशियन गेम्स में इतिहास रचने से चूकीं क्विम्सी डिसूजा, टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मिली हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.