Last Updated:
एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किए गए टेकबॉल में भारतीय खिलाड़ी क्विम्सी डिसूजा ब्रॉन्ज मेडल से चूक गईं. मुकाबला जापान की युइना सकामोटो से साथ. कड़े मुकाबले में क्विम्सी डिसूजा को 0-2 हार का सामना करना पड़ा. क्विम्सी डिसूजा ने दोनों ही टीम सिर्फ 1-1 पॉइंट के अंतर से गंवाया.
क्विम्सी डिसूजा को ब्रॉन्ज मेडल मैच में मिली हार
नई दिल्ली: भारत की क्विम्सी डिसूजा ने रविवार को एशियन गेम्स में महिला सिंगल्स टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल से चूक गईं. क्विम्सी ने मैच में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में वह जापान की युइना सकामोटो से 0-2 से हार गईं. जापान की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच भले ही सीधे गेम में जीत हासिल की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया. क्विम्सी को हालांकि आखिर में 11-12 11-12 से हार का सामना करना पड़ा.
बता दें यह मैच तीन गेम के प्रारूप में खेला जाता है और पहले दो गेम जीतने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है. मुंबई की रहने वाली क्विम्सी के पास पहले गेम में गेम प्वाइंट था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई. दूसरे गेम में भी वह एक समय 10-8 से आगे थी लेकिन फाउल करके मैच गंवा बैठी. क्विम्सी को मैच में छोटी-छोटी चूक भारी पड़ गई, जिसका जापानी खिलाड़ी ने फायादा उठाया. यही कारण है कि दूसरे सेट में जब क्विम्सी वापसी कर बढ़त बना चुकी थी तो उन्होंने अपना लय खो दिया.
साल 2014 में पहली बार खेल गया था टेकबॉल
टेकबॉल को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है. टेकबॉल फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिश्रण है. इस खेल का आविष्कार 2014 में हंगरी में फुटबॉल के शौकीन गैबोर बोरसानी, ग्योरगी गैटियन और विक्टर हुस्जार ने किया था. पहली आधिकारिक टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप 2017 में बुडापेस्ट में आयोजित की गई थी.
टेकबॉल में खिलाड़ी हाथों और बाजुओं को छोड़कर अपने शरीर के लगभग हर हिस्से का उपयोग करते हुए एक मानक आकार की फुटबॉल को एक पारदर्शी प्लेक्सीग्लास से विभाजित घुमावदार टेबल पर उछालते हैं. इसके अलावा भी इस खेल में कई रोचक नियम हैं जिसे फैंस को समझने में भी कोई मुश्किल नहीं है. एशियन गेम्स के कारण अब यह खेल बड़े स्तर पर लोगों तक अपनी पहुंच बना ली है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
