• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hanuman Ansh Divine Experience :आंख नहीं बच्चों ने दिल से महसूस किया ‘हनुमान अंश’ का दिव्य अनुभव, भक्ति में डूबे, लिया नीम करौली बाबा का आशीर्वाद

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
Hanuman Ansh Divine Experience :आंख नहीं बच्चों ने दिल से महसूस किया ‘हनुमान अंश’ का दिव्य अनुभव, भक्ति में डूबे, लिया नीम करौली बाबा का आशीर्वाद


Last Updated:September 20, 2026, 10:52 IST

Hanuman Ansh Divine Experience For Students: बिना किसी बड़े स्टारकास्ट और भारी-भरकम बजट के आई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा कर दिखाया है. फिल्म ने धांसू कमाई की है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म का खुमार हर किसी पर चढ़ा हुआ है. रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी फिल्म हनुमान अंश का जादू कम नहीं हुआ है.

नई दिल्ली. इन दिनों जहां बड़ी-बड़ी बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो रही हैं. वहीं दूसरी तरह महज 2 करोड़ की लागत से बनी ‘हनुमान अंश’ छाई हुई है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर वो कमाल कर दिखाया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

4 नौसिखियों प्रोड्यूसर और नए कलाकार के साथ विशाल चतुर्वेदी ने जब हनुमान अंश बनाई तो उन्हें उम्मीद भी नहीं रही होगी कि फिल्म जादुई आंकड़ा पार कर लेगी. ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड कुल कमाई 329.30 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं देशभर में फिल्म ने 258.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने न्यूज18 के साथ खास बातचीत में खुलासा किया था कि कैसे अनुप्रिया नागर ने अपनी जिंदगी भर की सेविंग्स लगाकर फिल्म को पर्दे पर पहुंचाया. वहीं जब हनुमान अंश थिएटर्स में आई तो इसे सिर्फ 3 स्क्रीन मिले थे, लेकिन धीरे-धीरे हनुमान अंश को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला जिससे फिल्म की कमाई में पर लग गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी हनुमान अंश ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया है. इसका खुमार हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. हनुमान अंश ने दर्शकों को दिव्य अनुभव कराया है. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें आप देखते नहीं बल्कि सिर्फ महसूस करते हैं.

Advertisement
Advertisement

‘हनुमान अंश’ भी एक ऐसी ही फिल्म है जिसे आप देखते नहीं बल्कि उसके दिव्य अनुभव को महसूस करते हैं. हाल ही में भोपाल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार होशंगाबाद रोड स्थित एक मॉल के सिनेमाघर में लगभग 100 दृष्टिबाधित बच्चों ने फिल्म का आनंद लिया और इसे अपने ही अंदाज में अनुभव किया.

पर्दे पर चल रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ को इन बच्चों ने अपनी आंखों से देखने के बजाय फिल्म के डायलॉग्स, गानों और भजनों के माध्यम से महसूस किया. फिल्म के दमदार संवादों और भजनों को सुनकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और बीच-बीच में तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे.

स्कूल के 100 दृष्टिबाधित बच्चों ने ‘हनुमान अंश’ को महसूस कर नीम करौली बाबा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने फिल्मों के गानों को महसूस किया और दिव्य गानों का एहसास लिया. शोभिनव सत्या की फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गाने भी ऑडियंस के बीच छाए हुए हैं.

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया था. उन्होंने फिल्म की अपार सफलता के बाद अब अपनी दूसरी फिल्म का ऐलान कर दिया है. वो महान संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर फिल्म ‘राम बोला’ बना रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 20, 2026, 10:52 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

पहले काम के लिए भटकती थी महिलाएं, अब स्वयं सहायता समूह से बदल रही किस्मत, अब बना रहीं फिनायल, चिप्स, अचार

Next Post

सोनभद्र. भाजपा ने बदला सोनभद्र का जिला प्रभारी, कौशलेंद्र पटेल को मिली जिम्मेदारी

Next Post

सोनभद्र. भाजपा ने बदला सोनभद्र का जिला प्रभारी, कौशलेंद्र पटेल को मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.