• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डिटर्जेंट बेचकर भरी स्कूल की फीस, दो शादियों के बाद भी नसीब नहीं हुआ प्यार, 71 साल में भी रह गए तनहा

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
डिटर्जेंट बेचकर भरी स्कूल की फीस, दो शादियों के बाद भी नसीब नहीं हुआ प्यार, 71 साल में भी रह गए तनहा


Last Updated:September 20, 2026, 09:50 IST

Gulshan Grover Birthday Special: बॉलीवुड के बैड मैन यानी गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर 1955 को हुआ था. गरीबी से निकलकर 400 से ज्यादा फिल्में करने वाले गुलशन ग्रोवर की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. दो शादियों के बाद भी वे अकेले हैं. पढ़ें उनकी बायोग्राफी.

डिटर्जेंट बेचकर भरी स्कूल की फीस, दो शादियों के बाद भी नसीब नहीं हुआ प्यार Zoom

गुलशन ग्रोवर (फोटो साभार-IMDB)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर विलेन और बैड मैन के नाम से पहचाने जाने वाले गुलशन ग्रोवर 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे. दिल्ली में जन्में गुलशन ग्रोवर ने हिंदी सिनेमा में अपनी खतरनाक विलेन की इमेज से दर्शकों के दिलों पर राज किया है.

आज वे भले ही बेहद आलीशान और लग्जरी लाइफ जी रहे हों, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जिंदगी में बहुत बड़ा स्ट्रगल देखा है. आइए जानते हैं गुलशन ग्रोवर की लाइफ से जुड़ी खास बातें.

घर घर सामान बेचकर भरा स्कूल का खर्चा

गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर 1955 को दिल्ली में हुआ था. उनका बचपन बेहद गरीबी और स्ट्रगल में बीता. एक समय ऐसा भी था जब उनके पास स्कूल की फीस भरने के पैसे नहीं होते थे. फीस का इंतजाम करने के लिए वो घर घर जाकर डिटर्जेंट और दूसरा सामान बेचा करते थे. कई बार तो उन्हें भूखे पेट भी सोना पड़ता था, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया, जहां उनकी दोस्ती एक्टर अनिल कपूर से हुई.

थिएटर से शुरुआत और 400 से ज्यादा फिल्में

अपने करियर की शुरुआत गुलशन ग्रोवर ने थिएटर से की थी. इसके बाद साल 1980 में आई फिल्म हम पांच से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया. उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. राम लखन, सौदागर, मोहरा, हेरा फेरी, अवतार, क्रिमिनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फिल्मों में उनके रोल आज भी याद किए जाते हैं. फिल्म आई एम कलाम में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

दो शादियों के बाद भी रह गए अकेले

फिल्मी दुनिया में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाले गुलशन ग्रोवर की पर्सनल लाइफ काफी उतार चढ़ाव भरी रही. उन्होंने अपनी जिंदगी में दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिक सके. उनकी पहली शादी साल 1998 में फिलोमिना से हुई थी, जो 2001 में तलाक के साथ खत्म हो गई. इसके बाद उन्होंने 2003 में कशिश से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी सिर्फ 1 साल ही चल सका. दो बार दिल टूटने के बाद आज वे अपनी लाइफ में अकेले ही जिंदगी बिता रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 20, 2026, 09:47 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

UP Top News: अलीगंज अग्निकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, गाजियाबाद में मेयर का लोगों ने किया विरोध

Next Post

पहले काम के लिए भटकती थी महिलाएं, अब स्वयं सहायता समूह से बदल रही किस्मत, अब बना रहीं फिनायल, चिप्स, अचार

Next Post
पहले काम के लिए भटकती थी महिलाएं, अब स्वयं सहायता समूह से बदल रही किस्मत, अब बना रहीं फिनायल, चिप्स, अचार

पहले काम के लिए भटकती थी महिलाएं, अब स्वयं सहायता समूह से बदल रही किस्मत, अब बना रहीं फिनायल, चिप्स, अचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.