• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘बिग बॉस 9’ में क्यों मारी थी एंट्री? नोरा फतेही ने सालों बाद खोला बड़ा राज, शो के लिए मेकर्स के सामने रखी थी ये शर्त

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
‘बिग बॉस 9’ में क्यों मारी थी एंट्री? नोरा फतेही ने सालों बाद खोला बड़ा राज, शो के लिए मेकर्स के सामने रखी थी ये शर्त


Last Updated:September 20, 2026, 08:26 IST

मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने ‘बिग बॉस 9’ में अपनी एंट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब शुरुआत में उन्हें कई गानों के पैसे नहीं मिले, तो मजबूरी और पैसों की तंगी के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा. हालांकि, वह शो में केवल एक शर्त पर बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. महज तीन हफ्ते घर में रहकर बाहर होने वाली नोरा ने चैनल के सामने रखी अपनी उस सीक्रेट डील से पर्दा उठा दिया है.

ख़बरें फटाफट

'बिग बॉस 9' में क्यों मारी थी एंट्री? नोरा फतेही ने सालों बाद खोला बड़ा राजZoom

‘बिग बॉस 9’ में नोरा फतेही की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. (फोटो साभार: Instagram@norafatehi)

नई दिल्ली. डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है. उन्होंने दिसंबर 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी. लगभग एक महीने घर में रहने के बाद जनवरी 2016 में वह शो से बाहर हो गई थीं. हालांकि, अब नोरा ने खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान खान के इस शो में जाने के लिए मेकर्स के सामने एक खास शर्त रखी थी.

नोरा फतेही ने स्वीकार किया कि शुरुआत में वह रियलिटी शोज को काफी नीची नजर से देखती थीं और उन्हें लगता था कि ये शो उनके लिए नहीं हैं. हालांकि, बाद में उन्हें अहसास हुआ कि ये शोज उतने बुरे नहीं होते जितना वह सोचती थीं, जिसके बाद ही उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में जाने का फैसला किया.

‘बिग बॉस 9’ में एंट्री को लेकर नोरा फतेही ने किया खुलासा

अनट्रिगर्ड पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नोरा फतेही ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, तब उन्होंने कई गाने किए, लेकिन एजेंसी की तरफ से उन्हें उनके काम का पैसा नहीं मिल रहा था. उन्होंने बताया, ‘मैं अपने ही पैसों के लिए लगातार लड़ रही थी और स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी. तभी मुझे एजेंसी से फोन आया कि क्या तुम ‘बिग बॉस’ करना चाहती हो? मैंने तुरंत मना कर दिया कि मुझे यह नहीं करना है और आप लोग मेरे विजन को नहीं समझते. लेकिन तभी उन्होंने मुझे शो के लिए मिलने फीस के बारे में बताया और मैं मान गई.’

नोरा फतेही ने ‘बिग बॉस’ मेकर्स से की थी खास डील

नोरा ने आगे बताया कि वह रियलिटी शोज को बुरा नहीं मानतीं, क्योंकि अगर आप समझदार हैं तो यह मंच आपको रातों-रात घर-घर में मशहूर बना देता है. नोरा ने खुलासा किया, ‘मैं वाइल्ड कार्ड एंट्री थी, इसलिए मुझे पता था कि मैं ज्यादा दिन वहां नहीं टिकूंगी. मैं वास्तव में ‘झलक दिखला जा’ करना चाहती थी. चूंकि दोनों शो एक ही चैनल के थे, तो मैंने मेकर्स के सामने शर्त रखी कि अगर वे मुझे ‘झलक दिखला जा’ देंगे, तभी मैं ‘बिग बॉस’ करूंगी. इस तरह डील करके मैंने ‘झलक दिखला जा’ में भी एंट्री मारी.’

प्रिंस नरूला संग नोरा फतेही की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

‘बिग बॉस 9’ के दौरान नोरा फतेही और शो के विजेता प्रिंस नरूला के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था. घर के अंदर दोनों के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. शो के दौरान प्रिंस, नोरा से काफी करीब आ गए थे और उन्होंने रिंग व फूल देकर नोरा को प्रपोज भी किया था. प्रिंस ने यहां तक कहा था कि वह मेकर्स के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने नोरा को घर में भेजा.

Advertisement
Advertisement

करियर में नई ऊचाइयों को छू रहीं नोरा फतेही

‘बिग बॉस’ के बाद नोरा फतेही ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज उनका करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा है. अगस्त में नोरा ने नए ट्रैक ‘स्ले टू द रिदम’ का ऐलान किया. इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए नोरा ने बताया कि यह उनके दिल के बेहद करीब और काफी पर्सनल प्रोजेक्ट है. इससे पहले नोरा और मशहूर रैपर बादशाह का गाना ‘साजन रे’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. म्यूजिक एलबम के अलावा नोरा साउथ सिनेमा में भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में एक धमाकेदार स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी जिसे कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 20, 2026, 08:26 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

7 घंटे में वाराणसी से कोलकाता, लखनऊ से 10 घंटे में, दिल्ली से 15 घंटे में, यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे

Next Post

UP Top News: अलीगंज अग्निकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, गाजियाबाद में मेयर का लोगों ने किया विरोध

Next Post
UP Top News: अलीगंज अग्निकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, गाजियाबाद में मेयर का लोगों ने किया विरोध

UP Top News: अलीगंज अग्निकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, गाजियाबाद में मेयर का लोगों ने किया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.